10th Class Punjab Board PSEB Result 2026 Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज यानी 11 मई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया है. इस साल कुल 94.52% छात्र पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास हुए हैं. जिन भी छात्रों ने इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें इस साल 2.84 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 10वीं का रिजल्ट किस तरह चेक किया जाए, आइए जानते हैं.
PSEB Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?
- रिजल्ट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया गया है .
- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. यहां पर होमपेज पर "Results" सेक्शन होगा.
- इसपर क्लिक करें.
- Class 10 के लिंक चुनें.
- रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- "Submit" पर क्लिक करें.
- Punjab Board Result 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
PSEB 10 Class Result 2026 Live Updates:
Punjab Board PSEB 10th Result 2026 Out LIVE : पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक
Punjab Board PSEB 10th Class Result 2026 Direct Link at www.pseb.ac.in Live Updates: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट से जुड़े ताजा अपेडट्स पाने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
PSEB 10th Result 2026: मनी महेश शर्मा और रिया रानी ने के अंक है बराबर
PSEB 10th Result 2026: पंजाब 10वीं बोर्ड एग्जाम में मनी महेश शर्मा और रिया रानी ने बराबर अंक हासिल किए हैं.. लेकिन रिया की रैंक तीसरी और महेश की रैंके दूसरी आई है.
PSEB 10th Result 2026: 94.52% छात्र पास हुए हैं
PSEB 10th Result 2026: इस साल पंजाब बोर्ड में 94.52% छात्र पास हुए हैं.
PSEB 10th Result 2026: हरलीन शर्मा ने हासिल किए कितने अंक
PSEB 10th Result 2026: हरलीन शर्मा ने पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 650 में 646 अंक हासिल करते हुए टॉप किया है.
PSEB 10th Result 2026: मेरिट लिस्ट में 272 लड़कियां का नाम
PSEB 10th Result 2026: मेरिट लिस्ट में 272 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है
PSEB 10th Result 2026:
PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर PSEB कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है.
Punjab Board Result Out 2026: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, यहां देखें Toppers की पूरी लिस्ट
PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: हरलीन शर्मा ने किया टॉप
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: इस साल हरलीन शर्मा ने पंजाब बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. हरलीन शर्मा ने कुल 99.38% हासिल किए हैं. दूसरे स्थान पर महेश शर्मा (99.23%) और तीसरे साथ पर 99.23% के साथ रिया रानी है.
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ज 10वीं का रिजल्ट जारी
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: बस कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट
Class 10th PSEB Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने जा रहा है.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: किस लिंक पर जारी होगा रिजल्ट
Punjab 10th Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को https://punjab.indiaresults.com/pseb/ पर जारी किया जाएगा.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट
Punjab 10th Result 2026 LIVE: स्टूडेंट्स SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS ऐप खोलकर उसमें PB10 [रोल नंबर] टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज . रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा जारी
Punjab 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाना है. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे
PSEB 10th Result 2026 LIVE: फेल होने पर क्या होगा विकल्प
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: कोई भी दिक्कत होने पर छात्र इस नंबर पर करें कॉल
PSEB 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले पंजाब बोर्ड ने एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है. जो कि 9549161161 है. ये नंबर काउंसलिंग सेवाओं के लिए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय होगा.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: अंकों के आधार पर मिलेगा दाखिला
रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्रों को 11वीं क्लास में दाखिला मिलेगा.अपने अंकों के हिसाब से छात्र साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम्स में दाखिला ले सकेंगे.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: 2.84 लाख से अधिक छात्रों ने दिया है एग्जाम
PSEB 10th Result 2026 LIVE: इस साल, 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाओं में 2.84 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: दोपहर 12:30 बजे जारी हो जाएगा रिजल्ट
PSEB 10th Result 2026 LIVE: PSEB के चेयरमैन अमरपाल सिंह के अनुसार, पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: : पिछले साल किसने किया था टॉप
PSEB 10वीं के रिजल्ट में पिछले साल यानी 2025 में तीन छात्रों ने टॉप किया. जिनके ेनाम अशनूर कौर, जतिंदरदीप कौर, अर्शदीप कौर है.
PSEB 10th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट काम न करे तो कैसे देखें रिजल्ट
कई बार ज़्यादा ट्रैफिक होने की वजह से, ऑफिशियल वेबसाइट सही से काम नहीं करती है. ऐसे में स्टूडेंट्स को स्टूडेंट्स SMS और DigiLocker के ज़रिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: 12:30 बजे जारी होगा रिजल्ट
Punjab 10th Result 2026 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 12:30 बजे जारी करेगा.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
Punjab 10th Result 2026 LIVE: जिन बच्चों ने PSEB क्लास 10 बोर्ड एग्जाम दिया था. उन्हें आज अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी.
Punjab 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत
Punjab 10th Result 2026 LIVE: साल 2025 में, कुल पास प्रतिशत 95.61% रहा था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. उनका पास प्रतिशत 96.85% रहा था. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.5% था.
PSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 LIVE: पास होने के लिए ज़रूरी न्यूनतम अंक
PSEB कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना ज़रूरी है.
PSEB Class 10 Result 2026 LIVE: पिछले साल कितने छात्र पास हुए?
PSEB 10वीं बोर्ड एग्जाम में साल 2025 में, कुल 2,65,548 कैंडिडेट पास हुए थे. वहीं इस 2,77,746 स्टूडेंट शामिल हुए थे.
Punjab Board LIVE Updates: PSEB 10वीं का रिज़ल्ट 2026 कैसे देखें?
Punjab Board LIVE Updates:
1.DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
2.रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
3.एजुकेशन सेक्शन में PSEB चुनें.
4.ज़रूरी जानकारी डालें.
5. मार्कशीट स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए दिखाई देगी.
Punjab Board LIVE Updates: SMS के ज़रिए रिज़ल्ट कैसे देखें
Punjab Board LIVE Updates: PSEB ने SMS की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. छात्रों PB10 टाइप करें, उसके बाद अपना रोल नंबर डाले, इसे 5676750 पर भेज दें. आज का रिजल्ट इस नंबर पर आ जाएगा.
मार्कशीट में क्या जानकारी दी गई होगी
PSEB कक्षा 10 की रिज़ल्ट मार्कशीट में नीचे दी गई जानकारी शामिल होती है:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम
अंक
ग्रेड
कुल अंक
योग्यता की स्थिति
Punjab Board LIVE Updates: DigiLocker से चेक करें रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र DigiLocker और SMS सेवाओं के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं.
Punjab Board LIVE Updates: स्कूलों से हासिल करनी होगी ओरिजनल मार्कशीट
Punjab Board LIVE Updates: ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से से हासिल करनी होगी. जो कि रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते बाद मिल जाएगी.
Punjab Board LIVE Updates: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
Punjab Board LIVE Updates: परिणाम आधिकारिक वेबसाइट: pseb.ac.in पर उपलब्ध होंगे