जंतर-मंतर पर पिछले 26 दिनों से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन खत्म हो गया है. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद केंद्र सरकार ने शनिवार शाम करीब 8:15 बजे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया. रविवार सुबह प्रह्लाद जोशी ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद शिक्षा मंत्रालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे.
पहली बैठक में अधिकारियों को सख्त संदेश
पदभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने अधिकारियों से परिचय लिया और पहली ही मीटिंग में जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्यों या व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि वह अपनी नई जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश की शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं और इस दिशा में आगे भी काम जारी रहेगा.
NEET विवाद के बीच बड़ी चुनौती
हालांकि जोशी के लिए शिक्षा मंत्रालाय की जिम्मेदारी संभालना इतना आसान नही होने वाला है. क्योंकि NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्रालाय और सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. नीट पेपर लीक के बाद ही छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था जिसकी आंच दिल्ली के जंतर मंतर से होकर बिहार यूपी और कई राज्यो तक पहुंच गई थी. जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. अब देखना होगा की जोशी शिक्षा मंत्रालाय की कमाने कैसे संभालते हैं.
कर्नाटक मुख्यमंत्री की रेस में भी रहा नाम
आपको बता दें की प्रह्लाद जोशी के पास शिक्षा मंत्रालाय के अलावा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ऊर्जा और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय भी है.जोशी की गिनती मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में होती है. पिछली सरकार में भी जोशी संसदीय कार्य मंत्री थे. जोशी का राजनीतिक करियर की बात करें तो वे लगातार 2004 से कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा सीट से बीजेपी के सासंद हैं. जोशी का नाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री की रेस मे भी था.
यह भी पढ़ें- प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, जानिए एजुकेशन मिनिस्टर को कितनी मिलती है सैलरी और सरकारी सुविधाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं