विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

परीक्षा पे चर्चा: निगेटिव लोगों से दूरी, रोज 1 घंटा रिवीजन और 7 घंटे की नींद… ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को PM मोदी की खास सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों से किया जाने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण आज आयोजित हुआ. प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्रों से संवाद करते हुए पढ़ाई, तनाव और एग्ज़ाम मैनेजमेंट पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. यह वार्षिक संवाद बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले छात्रों की मदद के लिए आयोजित किया जाता है.

परीक्षा पे चर्चा: निगेटिव लोगों से दूरी, रोज 1 घंटा रिवीजन और 7 घंटे की नींद… ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को PM मोदी की खास सलाह
  • PM मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण में छात्रों को पढ़ाई, तनाव और परीक्षा प्रबंधन पर सुझाव दिए.
  • पीएम मोदी ने छात्रों को नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाने और रोजाना एक घंटा रिवीजन करने की सलाह दी.
  • उन्होंने पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता बताई जिससे दिमाग तेज चलता है और याददाश्त बेहतर होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों से किया जाने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा' का 9वां संस्करण आज आयोजित हुआ. प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्रों से संवाद करते हुए पढ़ाई, तनाव और एग्ज़ाम मैनेजमेंट पर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. यह वार्षिक संवाद बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले छात्रों की मदद के लिए आयोजित किया जाता है.

PM मोदी की प्रमुख सलाहें

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि:

1. निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं

पीएम मोदी ने समझाया कि नकारात्मक सोच वाले लोग आपका आत्मविश्वास कमजोर करते हैं. ऐसे लोगों से दूरी बनाना जरूरी है ताकि मनोबल और फोकस बना रहे.

यह भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा LIVE: किस पैटर्न पर पढ़ाई करूं? PM मोदी ने छात्रों को समझाया कामयाबी का मंत्र

2. रोज एक घंटा रिवीजन ज़रूरी

उन्होंने कहा कि नियमित रिवीजन से न केवल विषय समझ में आता है, बल्कि एग्ज़ाम के दौरान घबराहट भी कम होती है.

3. कम से कम 7 घंटे की नींद लें

पीएम मोदी ने बताया कि पर्याप्त नींद लेने से दिमाग तेज चलता है, याददाश्त बेहतर होती है और तनाव कम होता है.

4. अपनी पढ़ाई के पैटर्न पर भरोसा करें

‘परीक्षा पे चर्चा' में उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अपने पढ़ने के तरीके पर भरोसा रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उसी में छोटे-छोटे बदलाव करते रहना चाहिए- लेकिन दूसरों को देखकर खुद को भ्रमित नहीं करना चाहिए।

 PM मोदी ने बताया कि स्किल्स या मार्क्स, क्या ज़्यादा ज़रूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से कहा कि हर चीज में बैलेंस जरूरी है. आपकी पढ़ाई, स्किल्स और हॉबीज साथ-साथ बढ़नी चाहिए. यही बैलेंस तरक्की की असली चाबी है.

टीचर्स को PM मोदी की सलाह

चर्चा के दौरान जब स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से पूछा कि कई बार टीचर की स्पीड हमसे ज्यादा होती है और हम पीछे रह जाते हैं. ऐसे में हमें क्या करना चाहिए. तो पीएम मोदी ने टीचर्स को सलाह दी कि टीचर का प्रयास रहना चाहिए कि उन्हें बच्चों को एक कदम ज्यादा आगे रखना चाहिए. ऐसे में स्टूडेंट को सिर्फ एक कदम ही आगे रहना चाहिए, अगर फासला ज्यादा हो गई तो दिक्कत हो जाएगी. ऐसे में टीचर्स को पहले बता देना चाहिए कि वो अगले सप्ताह में वो क्या पढ़ाने वाले हैं और इससे बच्चे पहले ही तैयारी शुरू कर दें. जब बच्चे पहले से पढ़ लेंगे तो उन्हें उसमें इंट्रेस्ट आने लगेगा.

कार्यक्रम में देशभर के छात्रों की भागीदारी

लाखों छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस कार्यक्रम से जुड़े. संवाद में टाइम मैनेजमेंट, तनाव प्रबंधन और मोटिवेशन से जुड़े सवाल PM को पूछे गए. कार्यक्रम का मकसद छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना और एग्ज़ाम से जुड़ी अनावश्यक चिंता को खत्म करना है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pariksha Par Charcha, PM Modi With Students, Pariksha Pe Charcha 2026, Pariksha Pe Charcha 2026 Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com