विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला

आज का इतिहास : आज ही के दिन 1984 में उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.

22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला
22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास
नई दिल्ली:

22 May History: वैसे तो 22 मई को देश-दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं. लेकिन भारत के इतिहास में इस दिन का खासा महत्व है. आज ही के दिन भारत की बछेन्द्री पाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं, ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

बछेंद्री पाल का जन्म उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नकुरी गांव में एक भोटिया परिवार में आज ही के दिन 1954 में हुआ था. महज 12 साल की उम्र में स्कूल पिकनिक के दौरान 13,123 फीट की चोटी पर चढ़ाई की थी. 22 मई 1984 को बछेंद्री पाल ने माउंट एवेरस्ट की चोटी पर झंडा फहराया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने महिलाओं और कई टीमों का नेतृत्व किया. उनकी उपलब्धियों के लिए 1984 में पद्म श्री, 1986 में अर्जुन पुरस्कार, 1994 में राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

आधुनिक भारत के जनक

1772 में राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था. उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है. वहीं 1963 में भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी. भारत ने 1988 में स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया था. 2021 में हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन हुआ था.

आज के दिन पाकिस्तान में क्या हुआ

1972 में पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र. वहीं 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया.

दुनिया के दूसरे कोने में क्या-क्या हुआ

1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की. 1936 में लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी. यह देश का पहला स्टेडियम था. 1960 में चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई.1972 में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे. यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी. 1990 में उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय हुआ. 2003 में अल्जीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गए. वहीं 2023 में गुयाना के स्कूल छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत हो गई थी. 2024 में नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फलस्तीन को बतौर देश मान्यता दी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com