विज्ञापन

कैसे होगी KG से PG तक की मुफ्त पढ़ाई, कब देनी होगी फीस? ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

ओडिशा में ज्ञानोदय योजना के तहत KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त होगी. जानिए किस क्लास में कितनी फीस माफ है और परीक्षा फीस को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा.

कैसे होगी KG से PG तक की मुफ्त पढ़ाई, कब देनी होगी फीस? ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
छात्रों को किसी भी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी, पूरी पढ़ाई 100 फीसदी फ्री है.

Free education in Odisha : ओडिशा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने 'ज्ञानोदय' योजना के तहत अब किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक की पढ़ाई पूरी तरह फ्री कर दी है. ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने इस योजना की पूरी जानकारी पीटीआई से साझा की है. तो आइए समझते हैं कि यह योजना क्या है, और इससे ओडिशा के छात्रों को कैसे फायदा होगा.

क्या है 'ज्ञानोदय' योजना?

ओडिशा सरकार की 'ज्ञानोदय' योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के जरिए समाज को समृद्धि की ओर ले जाना है. इस योजना की सबसे बड़ी बात यह है कि जाति, धर्म, आय या किसी भी अन्य आधार पर भेदभाव किए बिना, परीक्षा फीस को छोड़कर KG से PG तक की सभी तरह की फीस माफ है. राज्य का हर छात्र इस मुफ्त शिक्षा का हकदार होगा.

कब और कितनी फीस देनी होगी?

शिक्षा मंत्री के अनुसार, फीस छूट के नियम इस तरह हैं-

कक्षा 1 से 8वीं तक

छात्रों को किसी भी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी. पूरी पढ़ाई 100 फीसदी फ्री है.

9 से 12वीं तक केवल एग्जाम फीस

इस लेवल पर भी पूरी फीस माफ रहेगी, लेकिन छात्रों को केवल परीक्षा फीस देनी होगी.

KG से PG तक

एडमिशन फीस से लेकर पूरी पढ़ाई का खर्च माफ रहेगा. सिर्फ परीक्षा फीस को छोड़कर बाकी सभी तरह के शुल्क से छूट मिलेगी.

किन कोर्स पर नहीं मिलेगा फायदा?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि कुछ खास कोर्स इस योजना के दायरे से बाहर हैं. सेल्फ-फाइनेंस और प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलने वाले कोर्स के लिए स्टू़डेंट्स को सामान्य रूप से फीस देनी होगी.

साथ ही शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार ओडिशा देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा की पहल कर रहा है.

यह भी पढ़ें- अब 'जुगाड़' से नहीं खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, NMC ने नियमों में किया बड़ा फेरबदल, जानें नई शर्तें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com