NEET Re-Exam 2026: NEET री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं, इसी बीच परीक्षा से जुड़े हर अपडेट पर 22 लाख से ज्यादा छात्रों और उनके पेरेंट्स की पैनी नजर है. परीक्षा रद्द होने के बाद री-एग्जाम से जुड़ी हर अपडेट देखते ही छात्र अलर्ट मोड में आते हैं और उन्हें सरकार की तरफ से आ रही हर जानकारी को लेकर खासी दिलचस्पी भी है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीट री-एग्जाम का सिलेबस और बाकी तरह की जानकारी दी गई है. दावा किया जा रहा है कि एनटीए की तरफ से इसे जारी किया गया है, हालांकि अब प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने इसकी पोल खोल दी है.
PIB ने किया फैक्ट चेक
पीआईबी ने सोशल मीडिया पर तैर रहे इस सर्कुलर का फैक्ट चेक किया है औऱ बताया है कि एनटीए ने ऐसा कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया. ये पूरी तरह से फर्जी है और नीट री-एग्जाम से जुड़ी इस तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है. पीआईबी ने नीट छात्रों से कहा है कि वो इस तरह की किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें और इसे शेयर भी न करें. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी लें.
Claim: A purported NEET (UG) 2026 Re-Examination circular is being circulated on social media.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 10, 2026
⚠️ Beware! This circular is #fake.
❌ No such circular has been issued regarding the NEET (UG) 2026 Re-Examination.
🚨 Candidates are advised not to trust, share, or… pic.twitter.com/g7lQoKVQDc
कहां मिलेगी सही जानकारी?
छात्रों को नीट परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी अगर चाहिए तो उन्हें सीधे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना चाहिए. यहां परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा. इसके अलावा एनटीए के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी फॉलो कर लें, जब भी कोई नया सर्कुलर या रिलीज जारी होती है तो इसे यहां भी शेयर किया जाता है.
21 जून को होगा री-एग्जाम
नीट की 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के बाद रद्द करना पड़ा था, जिसके बाद अब 21 जून को दोबारा एग्जाम होना है. इस परीक्षा के लिए तैयारी कुछ ऐसी है कि परिंदा भी पर ना मार पाए. एग्जाम के दिन लाखों पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और पेपर एयरफोर्स की तरफ से ट्रांसपोर्ट किए जाएंगे. परीक्षा होने के बाद रिजल्ट भी अगले कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें - NEET री-एग्जाम के बाद छात्र जरूर कर लें प्लान B की तैयारी, मेडिकल के इन कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं