विज्ञापन

NSP Scholarship 2026-27: स्कॉलरशिप रिन्यूअल की लास्ट डेट 31 अक्टूबर, आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी

PM-USP CSSS और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख स्पेशल स्कॉलरशिप योजना के योग्य स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले OTR अनिवार्य है.

NSP Scholarship 2026-27: स्कॉलरशिप रिन्यूअल की लास्ट डेट 31 अक्टूबर, आवेदन से पहले OTR कराना जरूरी
दिव्यांग छात्रों को NSP पर आवेदन करने से पहले UDID Portal में लॉगिन कर अपनी UDID जानकारी साझा करने की सहमति देनी होगी.

NSP 2026 : नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप आवेदन और रिन्यूअल प्रोसेस जारी है. जिन्हें पहले से स्कॉलरशिप मिल रही है, वे अब अपनी स्कॉलरशिप का रिन्यूवल enewal) करा सकते हैं. खास तौर पर PM-USP Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students (CSSS) और PM-USP Special Scholarship Scheme for Jammu & Kashmir और लद्दाख (Ladakh) के तहत योग्य स्टूडेंट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी कर लें लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 तक है.

जानिए जरूरी तारीखें

NSP की ओर से जारी प्रोग्राम के अनुसार स्टूडेंट्स को अपना आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक जमा करना होगा. इसके बाद रिलेटेड इंस्टीट्यूट्स को 15 नवंबर 2026 तक आवेदन वैरिफिकेशन (Institute Verification) पूरा करना होगा. वहीं लेवल-2 (L2) वेरिफिकेशन की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 निश्चित की गई है.

2026-27 सेशन से स्टूडेंट्स को एक मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप योजना और योग्यता के अनुसार एक या उससे अधिक वेलफेयर आधारित स्कॉलरशिप योजनाओं में आवेदन करने की सुविधा दी गई है. इससे अधिक स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल असिस्टेंस मिलने का रास्ता खुल सकता है.

OTR के बिना नहीं होगा अप्लाी

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) कराना जरूरी है. OTR के जरिए छात्रों को एक यूनिक नंबर मिलता है, जो पूरे शैक्षणिक जीवन में मान्य रहता है. यह नंबर आधार (Aadhaar) या Aadhaar Enrolment ID (EID) के माध्यम से बनाया जा सकता है.

फेस ऑथेंटिकेशन में समस्या आए तो क्या करें?

अगर Face Authentication में Error 904 दिखाई दे, तो छात्रों को UIDAI Aadhaar Face RD App को अपडेट करना चाहिए. वहीं जि के आधार बायोमेट्रिक्स लॉक हैं, उन्हें mAadhaar ऐप या My Aadhaar पोर्टल पर जाकर बायोमेट्रिक्स अनलॉक करने के बाद प्रोसेस पूरी करनी होगी.

दिव्यांग छात्रों के लिए गाइडलाइन

दिव्यांग छात्रों को NSP पर आवेदन करने से पहले UDID Portal में लॉगिन कर अपनी UDID जानकारी साझा करने की सहमति देनी होगी. इसके बाद ही वे स्कॉलरशिप आवेदन जमा कर पाएंगे.

आवेदन के लिए 30 रुपये

जो स्टूडेंट्स खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, वे नजदीकी Common Service Centre (CSC) की मदद ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन प्रोसेस के लिए कुल 30 रुपये शुल्क है.

यह भी पढ़ें-HLL में नौकरी का सुनहरा मौका, 55 पदों के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 2 लाख तक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com