विज्ञापन

NIFT UG Round 1 Seat Allotment Result 2026: पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 1 जुलाई तक कंफर्म करें अपनी सीट

NIFT UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 जारी हो गया है। जानें कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस और सीट कन्फर्मेशन की आखिरी तारीख क्या है

NIFT UG Round 1 Seat Allotment Result 2026: पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 1 जुलाई तक कंफर्म करें अपनी सीट
अगर आप 1 जुलाई तक फीस जमा नहीं करते हैं, तो आपकी सीट रद्द कर दी जाएगी.

NIFT Seat Allotment 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल निफ्ट की काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.FTech) जैसे पॉपुलर कोर्सेज के लिए जारी किया गया है. अगर आपको इस लिस्ट में सीट मिल गई है, तो आपके पास एडमिशन पक्का करने के लिए बहुत कम समय है.

NIFT Seat Allotment 2026: 1 जुलाई तक पूरा करना होगा प्रोसेस

निफ्ट के नियम के मुताबिक, जिन स्टूडेंट्स को राउंड 1 में सीट मिली है, उन्हें 1 जुलाई 2026 तक अपना एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा. इसके लिए आपको ये तीन काम समय पर करने होंगे:

  • आवंटित की गई सीट को ऑनलाइन एक्सेप्ट (Accept) करना.
  • मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना.
  • एडमिशन फीस का भुगतान करना.

सीट अलॉटमेंट नोटिफिकेशन

इस बात का रखें खास ख्याल

अगर आप 1 जुलाई तक फीस जमा नहीं करते हैं, तो आपकी सीट रद्द कर दी जाएगी. वहीं, जो स्टूडेंट्स राउंड 2 के लिए अपनी चॉइस बदलना चाहते हैं, उनके लिए 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक 'चॉइस एडिटिंग विंडो' ओपन रहेगी.

NIFT Seat Allotment 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "UG Counselling Round 1 Seat Allotment" के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रोल नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करिए.
  • 'Sign-In' बटन पर क्लिक करते ही आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • यहां चेक करें कि आपको कौन सा कैंपस और कोर्स मिला है.
  • अब आप भविष्य के लिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके रख लीजिए.

यह भी पढ़ें- देश में पेपर लीक का संकट: NEET UG से लेकर MAHA TET तक, दांव पर करोड़ों छात्रों का भविष्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com