NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट (NEET) अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन रीसेट का ऑप्शन शुरू कर दिया है. यह सुविधा उन कैंडिडेट्स की मदद के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करते समय गलती से गलत जानकारी भर दी हो या गलत ऑप्शन सिलेक्ट कर लिए हों. कैंडिडेट्स काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों को 12 अगस्त रात 11 बजे तक सही कर सकते हैं. इसके बाद करेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा.
जारी नोटिस के अनुसार, योग्य कैंडिडेट्स 'अनलॉक/री-सेट रजिस्ट्रेशन' ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं.
नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन रिसेट लिंक
रजिस्ट्रेशन रीसेट कौन कर सकता है?
रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी भर दी हो.
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान गलत ऑप्शन सिलेक्ट कर लिया हो.
राउंड 1 की डेडलाइन से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार करना हो.
जरूरी बात
साथ ही MCC ने सभी कैंडिडेट्स को यह भी सलाह दी है कि वे किसी भी आगे के नोटिफिकेशन, बदले हुए शेड्यूल या काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें. जिन उम्मीदवारों को अपने राउंड 1 रजिस्ट्रेशन में सुधार की जरूरत है, उन्हें 12 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे से पहले रीसेट कर लेना चाहिए.
NEET UG काउंसलिंग 2026 राउंड 1 से जुड़ी जरूरी डेट्स
- रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 5 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 दोपहर 03:00 बजे तक कर सकते हैं
- वहीं, पेमेंट आप12 अगस्त, 2026 शाम 06:00 बजे तक कर सकते हैं
- चॉइस फिलिंग के लिए आप 6 अगस्त से 13 अगस्त, 2026 सुबह 11:00 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं
- चॉइस लॉकिंग के लिए 11 अगस्त (शाम 4:00 बजे) से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे) तक खुली रहेगी
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 13 अगस्त से 16 अगस्त, 2026
- राउंड 1 का रिजल्ट 17 अगस्त, 2026 को जारी कर दिया जाएगा
- रिपोर्टिंग/जॉइनिंग 18 अगस्त से 22 अगस्त, 2026 तक है
- इंस्टिट्यूट द्वारा जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन 23 अगस्त, 2026 तक का समय है.
यह भी पढ़ें- UPSC CAPF Final Result 2026 जारी, 350 उम्मीदवारों का हुआ सिलेक्शन, मेरिट लिस्ट PDF यहां देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं