21 जून को नीट एग्जाम दोबारा होने जा रहा है. इस बार कोई चूक न हो इसके लिए देश भर के सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं. पहली बार नीट एग्जाम करवाने के लिए इंडियन एयर फोर्स के जरिये पेपर पहुंचा जा रहे हैं. बता दें कि उत्तराखंड के 13 शहरों में नीट का एग्जाम होगा और लगभग 20 हजार से ज्यादा बच्चे पेपर देंगे. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 16 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 6800 बच्चे नीट एग्जाम देंगे. नीट एग्जाम को लेकर सभी अलर्ट पर है और सभी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है.
उत्तराखंड सरकार ने नीट एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की कर रही है. उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 2 दिन पहले और परीक्षा समाप्ति के 2 दिन बाद तक मान्य होगी.
परिवहन सचिव बृजेश कुमार सन्त द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आदेश जारी कर दिए हैं. जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों के लिए मान्य नहीं होगी. जो नीट (यूजी)-2026 द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र के आधार पर ही मान्य होगी. यह सुविधा उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित केवल साधारण श्रेणी की बसों तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही मान्य होगी.
देहरादून डीएम आशीष चौहान ने बताया कि एनटीए की गाइडलाइंस को पूरी तरह फालो किया जा रहा है. एग्जाम करने वाली तमाम मिशनरीज से बातचीत हो गई है और सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी गाइडलाइन दी गई है उसको फॉलो किया जाए .डीएम ने कहा कि एग्जाम सेंटर तक बच्चों को किसी भी तरीके से पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी तमाम तरह के निर्देश पुलिस विभाग और अन्य विभागों को भी दिए गए हैं.
देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने NEET परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सुरक्षा इंतजामों को पहले से भी अधिक सुदृढ़ और पुख्ता किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देहरादून में परीक्षा के लिए कुल 16 केंद्र बनाए गए हैं, 6800 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर के साथ छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा से पहले की तैयारियों, परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी कड़ी निगरानी रखेंगे.
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: एग्जाम देने से पहले जान लीजिए ड्रेस कोड, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं