Students Reactions On NEET UG Re-Exam Paper Patern : देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को लेकर अपनी अलग-अलग राय दी. ज्यादातर छात्रों का कहना था कि इस बार फिजिक्स का सेक्शन सबसे कठिन रहा, जबकि बायोलॉजी का पेपर काफी आसान और केमिस्ट्री मिला-जुला रहा.
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, गुवाहाटी और जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने बताया कि पिछली बार (3 मई) के मुकाबले इस बार का पेपर थोड़ा ज्यादा मुश्किल था. हालांकि, तैयारी के हिसाब से कुछ छात्रों के लिए एग्जाम नॉर्मल भी रहा. पेपर लीक के आरोपों के बाद इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, जिसे लेकर छात्रों में संतोष नजर आया.
छात्रों ने बताया- कैसा था पेपर का लेवल?
देश के अलग-अलग राज्यों से आए परीक्षार्थियों ने पेपर के स्तर को लेकर एएनआई से बातचीत में अलग-अलग राय रखी
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Candidates leave the examination centre following the conclusion of the NEET-UG re-examination
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate says, "The paper was very good. My preparation was very good, only Physics was a little difficult. Otherwise, it was good overall.… pic.twitter.com/9VtrnRMlWP
चेन्नई के एक छात्र एएनआई से कहा, "बायोलॉजी का पेपर ठीक था, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री काफी कठिन थे. पिछली बार की तुलना में इस बार का पेपर ज्यादा मुश्किल लगा."
वहीं, तरुण नाम के एक अन्य छात्र ने कहा, "मेरा पेपर अच्छा गया, लेकिन पिछली बार से यह कठिन था. अब देखते हैं क्या नतीजा आता है."
पश्चिम बंगाल के एक कैंडिडेट ने बताया, "बायोलॉजी आसान थी, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री एवरेज (Moderate) रहे. पिछली बार का पेपर इससे बेहतर था."
तिरुवनंतपुरम (केरल) के एक छात्र ने कहा, "पेपर का स्तर मध्यम से कठिन के बीच था. फिजिक्स ने काफी परेशान किया. केमिस्ट्री में समय ज्यादा लगा, लेकिन बायोलॉजी को आसानी से हल किया जा सकता था."
जम्मू और कश्मीर के एक परीक्षार्थी ने खुशी जताते हुए कहा, "मेरी तैयारी अच्छी थी और पेपर भी बहुत बढ़िया रहा. सिर्फ फिजिक्स थोड़ी मुश्किल लगी, बाकी सब अच्छा था."
रांची के एक छात्र ने बताया, "पेपर आसान से मध्यम स्तर का था. बायोलॉजी सबसे सरल थी, केमिस्ट्री ठीक-ठाक थी और फिजिक्स पिछली बार से कठिन थी."
इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक छात्र ने कहा, "मेरा एग्जाम अच्छा गया. पेपर सामान्य था. बायोलॉजी अच्छी रही और फिजिक्स थोड़ी लंबी थी, लेकिन मैनेज हो गई."
वहीं, पुणे के एक परीक्षार्थी ने बताया, "एग्जाम आसान था, लेकिन फिजिक्स के सवाल फॉर्मूला पर आधारित थे, जो थोड़े कठिन लगे. इस बार सेंटर्स पर चेकिंग और फ्रिस्किंग बहुत सख्त थी. मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया."
गुवाहाटी, असम की एक उम्मीदवार ने कहा, "यह अच्छा था. यह थोड़ा लंबा था, लेकिन मैं संतुष्ट हूं."
यह भी पढ़ें- RE-NEET UG Paper Analysis : नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर पहले से आसान या कठिन था? जानिए एक्सपर्ट से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं