NEET UG 2026 Rank vs College: नीट यूजी 2026 का रिजल्ट आने के बाद हर मेडिकल छात्र के मन में बस एक ही सवाल होता है-"मेरी ऑल इंडिया रैंक (AIR) पर मुझे कौन सा कॉलेज या कोर्स मिलेगा?" देश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और AYUSH (BAMS, BHMS) जैसे कोर्सेज में एडमिशन पूरी तरह से आपकी नीट रैंक पर ही निर्भर करता है. हालांकि, आपको कौन सा कॉलेज मिलेगा, यह सिर्फ रैंक से तय नहीं होता. इसके लिए आपकी कैटेगरी (Reservation), स्टेट कोटा (State Quota), सीटों की संख्या और काउंसलिंग के राउंड जैसे कई जरूरी फैक्टर्स भी काम करते हैं.
रैंक के हिसाब से जानिए कहां मिल सकता है एडमिशन
काउंसलिंग के पिछले ट्रेंड्स को देखें, तो अलग-अलग रैंक के हिसाब से कॉलेजों का अनुमान कुछ इस तरह है:
AIR 1 से 100 (टॉपर्स की पहली पसंद)अगर आपकी रैंक 1 से 100 के बीच है, तो आप बेहद मजबूत स्थिति में हैं. आपको देश के सबसे बेस्ट मेडिकल संस्थान, जैसे AIIMS नई दिल्ली और अन्य टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आसानी से MBBS सीट मिल सकती है.
AIR 100 से 5,000इस रैंक के बीच आने वाले छात्रों के पास देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों और राज्यों के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने का बहुत अच्छा मौका होता है.
AIR 5,000 से 20,000इस रैंक ब्रैकेट में भी छात्रों को सरकारी MBBS सीटें मिल जाती हैं. स्पेशल स्टेट कोटा (85% सीटों) और रिजर्वेशन कैटेगरी के अंतर्गत राज्यों के सरकारी कॉलेजों में सीटें मिलने की काफी संभावना रहती है.
AIR 20,000 से 50,000इस रैंक पर सरकारी कॉलेजों में MBBS मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कुछ राज्यों में स्टेट कोटा के तहत या फिर सेमी-गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मौके बन सकते हैं.
AIR 50,000 से ऊपर (प्राइवेट कॉलेज और अन्य कोर्सेज)जिन छात्रों की रैंक 50 हजार से ज्यादा है, उनके लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के रास्ते खुले रहते हैं. इसके अलावा, वे BDS (डेंटल), AYUSH कोर्सेज (BAMS, BHMS) या अन्य एलाइड हेल्थकेयर प्रोग्राम्स में बेहतरीन करियर चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं में मधेपुरा का डंका: किसान के बेटे से लेकर चपरासी के पोते तक बने अधिकारी, जिले में जश्न का माहौल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं