विज्ञापन

पेपर लीक या परीक्षा में धांधली की शिकायत कहां कर सकते हैं? छात्र जान लें अपने काम की बात

Paper leak ki shikayat kaise kare : पेपर लीक या परीक्षा में धांधली होने पर कहां और कैसे शिकायत दर्ज करें? जानें CPGRAMS, साइबर सेल और परीक्षा बोर्ड की शिकायत प्रक्रियाओं के बारे में पूरी डिटेल.

पेपर लीक या परीक्षा में धांधली की शिकायत कहां कर सकते हैं? छात्र जान लें अपने काम की बात
आजकल पेपर लीक और सॉल्वर गैंग का पूरा खेल सोशल मीडिया (जैसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप) पर चलता है.

Exam paper leak complaint online : महीनों की कड़ी मेहनत, रातों की नींद हराम और आंखों में बड़े-बड़े सपने...एक छात्र अपनी परीक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करता. लेकिन सोचिए रिजल्ट से ठीक पहले अचानक खबर आए कि 'पेपर लीक' हो गया है या परीक्षा में बड़ी धांधली हुई है, तो उस पर क्या गुजरती होगी? ऐसे समय में गुस्सा और हताशा होना लाजिमी है. लेकिन सिर्फ परेशान होने से काम नहीं चलेगा. एक जागरूक छात्र के तौर पर आपको यह पता होना चाहिए कि अगर आपके सामने ऐसी कोई स्थिति आती है, तो उसकी शिकायत कहां और कैसे दर्ज करानी है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak 2026: 100% असली पेपर का दावा, Telegram पर चल रहे एग्जाम 'स्कैम' का पूरा खेल

पेपर लीक की शिकायत कहां करें - Where to file a complaint regarding a paper leak?

1. संबंधित परीक्षा बोर्ड या आयोग की हेल्पडेस्क पर करें शिकायत

 चाहे वह CBSE हो, NTA (National Testing Agency), UPSC, SSC या आपके राज्य का कोई भर्ती बोर्ड, इन सभी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर 'Grievance Cell' (शिकायत सेल), हेल्पलाइन नंबर और स्पेशल ईमेल आईडी होती हैं. पेपर लीक या नकल से जुड़े किसी भी पुख्ता सबूत को आप सीधे इन ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं.

2. केंद्र सरकार का CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत करें

अगर राष्ट्रीय स्तर की किसी परीक्षा, जैसे- NEET, JEE, या केंद्रीय नौकरियों में गड़बड़ी हुई है, तो आप भारत सरकार के आधिकारिक सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेसल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CPGRAMS) पोर्टल (pgportal.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह सीधे रिलेटेड मिनिस्ट्री तक आपकी बात पहुंचाता है.

3. राज्य और राष्ट्रीय Cyber Cell

आजकल पेपर लीक और सॉल्वर गैंग का पूरा खेल सोशल मीडिया (जैसे टेलीग्राम और व्हाट्सएप) पर चलता है. अगर आपको परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध पेपर या आंसर की मिलती है, तो आप तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा, हर राज्य की पुलिस की एक स्पेशल 'एंटी-चीटिंग सेल' या एसटीएफ (STF) होती है, जिन्हें आप कॉन्फिडेंशियल तरीके से भी जानकारी दे सकते हैं.

4.Anti-Paper Leak Law का लें सहारा

भारत सरकार ने पेपर लीक और परीक्षाओं में धोखाधड़ी को रोकने के लिए 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम' लागू किया है. इसके अनुसार, दोषियों के खिलाफ सख्त जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है. आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर लिखित शिकायत या FIR दर्ज करा सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

शिकायत करते समय अफवाहों से बचें. आपके पास जो भी स्क्रीनशॉट, ऑडियो, वीडियो या दस्तावेज हो, उन्हें सुरक्षित रखिए और अधिकारियों के साथ साझा करिेए. आपकी एक सही शिकायत लाखों छात्रों का भविष्य बचा सकती है.

यह भी पढ़ें- ASO in Railway Recruitment: रेलवे में Officer बनने का मौका, दिल्ली में मिलेगी पोस्टिंग और 1.4 लाख तक सैलरी, ऐसे करें Apply

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Exam Paper Leak Complaint Online, How To Report Exam Scam In India, CPGRAMS Portal Complaint Exam, NTA Paper Leak Helpline Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com