विज्ञापन

NTA को किया जाए भंग... NEET UG परीक्षा 2026 में हुई धांधली को लेकर SC में एक और जनहित याचिका दाखिल

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है. अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की गई हैं.

NTA को किया जाए भंग... NEET UG परीक्षा 2026 में हुई धांधली को लेकर SC में एक और जनहित याचिका दाखिल
याचिका में एग्जाम के लिए एक कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी बनाए जाने की मांग की गई है.

NEET UG परीक्षा 2026 में हुई धाधंली के बाद सुप्रीम कोर्ट मे एक और जनहित याचिका दाखिल की गई. यह जनहित याचिका यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की तरफ से दाखिल की गई है. याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की गई है. याचिका में मांग की गई है कि संसद में कानून लाकर एक स्टैच्युटरी नेशनल टेस्टिंग बॉडी बनाई जाए, जिसके पास कानूनी पावर, ट्रांसपेरेंसी के नियम और संसद के प्रति सीधी जवाबदेही हो. याचिका में  आगे होने वाले एग्जाम के लिए एक कोर्ट की निगरानी वाली कमेटी बनाए जाने की मांग की गई है. जिससे यह तय हो सके कि परीक्षा ज़ीरो-लीक के साथ हों.

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है. अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड का खुलासा करते हुए केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है. 

बता दें कि 3 मई को हुआ नीट-यूजी एग्जाम रद्द कर दिया गया है. पेपर लीक के कारण इस एग्जाम को रद्द किया गया है. सीबीआई ने तीन मई को आयोजित परीक्षा रद्द होने के बाद कथित प्रश्नपत्र लीक की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किए हैं, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था.

21 जून को होगा एग्जाम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुन: परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर सुधारों के तहत अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.  पुनः परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है और परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए अपनी सुविधा के अनुसार शहर चुनने का मौका फिर से मिलेगा और उन्हें 14 जून तक प्रवेश पत्र मिल जाएगा,

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com