विज्ञापन

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड आज नहीं होंगे जारी, NTA ने एक्स पर पोस्ट कर बताई नई तारीख

NEET UG Admit Card New Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी नहीं करेगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है. साथ ही नई तारीख भी बताई है, जिस दिन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड आज नहीं होंगे जारी, NTA ने एक्स पर पोस्ट कर बताई नई तारीख
NEET UG परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है.

NEET UG Admit Card New Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) 2026 के हॉल टिकट आज जारी नहीं करेगी. एडमिट कार्ड को अब 27 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट (UG) 2026 के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे. इस साल 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं. ये उम्मीदवार एडमिट कार्ड का ही इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार अब और लंबा हो गया है.

NTA ने X पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट में NTA ने लिखा, NEET के एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध हो जाएंगे. परीक्षा से पहले आने वाले आखिरी रविवार का उपयोग प्रैक्टिस टेस्ट देने या कॉन्सेप्ट्स को दोहराने के लिए करें. शांत रहें. खुद को हाइड्रेटेड रखें.

NEET (UG) 2026 कैसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से आप अपना हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
  • "Candidate Activity" सेक्शन के अंतर्गत "NEET UG Admit Card 2026" पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें, फिर "Submit" पर क्लिक करें.
  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें.

कुल 720 अंकों की होगी परीक्षा

NEET UG परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है. ये परीक्षा कुल 720 अंकों की है जो कि 3 विषयों में आयोजित की जाती है. भौतिकी (45 प्रश्न), रसायन विज्ञान (45 प्रश्न), और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) (90 प्रश्न). प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com