नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (UG) 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा (Re-examination) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों को इस री-एग्जाम में शामिल होना है, वे तुरंत एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रखें इस बात का ध्यान
एनटीए ने छात्रों के लिए एक जरूरी गाइडलाइन जारी की है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी को वैरिफाई (Verify) करना होगा. यह प्रक्रिया रिफंड के लिए बेहद जरूरी है. इसके बिना आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें.
- इसके बाद रिफंड के लिए अपने बैंक खाते की डिटेल ध्यान से देख लें और उसे वेरिफाई करें.
- बैंक डिटेल्स वैरिफाई होने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा. अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.
किसी भी जानकारी के लिएहेल्पलाइन का लें सहारा
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या बैंक विवरण सत्यापित करने में कोई परेशानी आ रही है, तो छात्र एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी मदद ली जा सकती है. छात्र परीक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर भी नजर बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं