विज्ञापन

नीट पेपर लीक में बिवाल परिवार की बढ़ी मुश्किलें, दिनेश के बाद मांगीलाल का बेटा भी रडार पर, CBI को अमन की तलाश

NEET Paper Leak: राजस्थान नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई और एसओजी की कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्य आरोपी दिनेश बिवाल के बेटे ऋषि, भतीजी पलक और उनके साथी अमन की तलाश में छापेमारी जारी है, जो कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार हैं.

नीट पेपर लीक में बिवाल परिवार की बढ़ी मुश्किलें, दिनेश के बाद मांगीलाल का बेटा भी रडार पर, CBI को अमन की तलाश
(NEET Paper Leak) राजस्थान नीट पेपर लीक मामले में CBI कार्रवाई तेज हो गई है.

NEET Paper Leak: राजस्थान में नीट (NEET) पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी दिनेश बिवाल के परिवार और उसके करीबियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है. अब इस पूरे प्रकरण में दिनेश के बेटे ऋषि, भतीजी पलक और एक अन्य आरोपी मांगीलाल के बेटे अमन का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं.

अमन के सीकर से जुड़े तार 

जांच में सामने आया है कि मांगीलाल का बेटा अमन भी जांच एजेंसियों के रडार पर है. अमन ने साल 2025 में भी नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था. इस बार तैयारी के लिए वह दिनेश के बेटे ऋषि के साथ कुछ दिनों के लिए सीकर गया था. दोनों ने वहां साथ में पढ़ाई की थी. अमन ने इस साल भी परीक्षा दी, लेकिन उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ. एसओजी (SOG) की कार्रवाई शुरू होते ही अमन और ऋषि दोनों गायब हैं.

पेपर मिलने के बाद भी ऋषि के आए सिर्फ 107 नंबर

एक और हैरान करने वाली बात दिनेश बिवाल के बेटे ऋषि बिवाल को लेकर सामने आई है थी. जांच के मुताबिक, ऋषि को परीक्षा से पहले पेपर मिल गया था, लेकिन इसके बावजूद वह पास होता नहीं दिख रहा है. अनुमानों के अनुसार, उसे 720 में से महज 107 अंक ही मिलते दिख रहे हैं. ऋषि भी अपनी गिरफ्तारी के डर से फरार है.

एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंची जांच

इस विवाद की आंच अब जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस (SMS) मेडिकल कॉलेज तक पहुंच चुकी है. दिनेश बिवाल की भतीजी पलक बिवाल भी शक के घेरे में है, जिसने साल 2025 में नीट पास कर इस कॉलेज में दाखिला लिया था. कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सत्र के दौरान पलक का शैक्षणिक प्रदर्शन काफी कमजोर रहा था. अपने चाचा की गिरफ्तारी के बाद से पलक पिछले दो दिनों से गायब है. कॉलेज प्रशासन और सीबीआई (CBI) दोनों ही उसकी तलाश में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें- आरपीएससी पेपर लीक मामले में SOG की पूछताछ पूरी, कोर्ट ने कहा- बाबूलाल कटारा का जेल में ही होगा इलाज

लेखक के बारे में
img
सुशांत पारीक
Input Editor, NDTV Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, Rajasthan SOG, NEET CBI Investigation, Dinesh Biwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com