विज्ञापन

NTA जिम्मेदारी से नहीं बच सकती, शिक्षा माफिया पर कार्रवाई जरूरी, नीट पेपर लीक पर क्या-क्या बोले दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC योगेश सिंह

एनटीए ने नीट परीक्षा की तारीख का तो ऐलान कर दिया है लेकिन वो कई दिग्गजों के निशाने पर भी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी योगेश सिंह ने इसको लेकर एनटीए पर निशाना साधा है.

NTA जिम्मेदारी से नहीं बच सकती, शिक्षा माफिया पर कार्रवाई जरूरी, नीट पेपर लीक पर क्या-क्या बोले दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC योगेश सिंह
एनटीए पर भड़के दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीसी योगेश सिंह
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने NDTV से बात करते कहा कि छात्रों के लिए राहत की बात है कि नई परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया गया है. अब छात्र इधर उधर में ना पड़ें खूब तैयारी करें लेकिन ड्रग माफिया की तरह शिक्षा माफियाओं के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. कुछ कोचिंग इंस्टीट्यूट भी हो सकता है इनके खिलाफ भी सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. NTA की भी जिम्मेदारी है वो अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है.

अगर गैंग आपरेट करेगा तो CBT परीक्षा में भी हो सकता है तो इसके लिए ज़रूरी है कि इन शिक्षा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि भरोसे का संकट जरूर है सरकार बहुत संजीदा है तो निश्चित तौर पर इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. छात्रों के भविष्य पर राजनीति ना किया जाए और कई मुद्दों पर आप राजनीति कर सकते हैं लेकिन बच्चों की परीक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

कुछ लोग छात्रों को भड़का रहे हैं

प्रो. योगेश सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग और राजनीतिक दल छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए उकसा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा,स्टूडेंट्स एसोसिएशन अगर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें राजनीति करने दीजिए, लेकिन बच्चों के हित में पढ़ाई पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है.

अगर NTA में कोई शामिल है तो सामने आएगा

NTA को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे लोगों की मदद के बिना इतनी बड़ी गड़बड़ी संभव हो सकती है, लेकिन अभी यह मान लेना सही नहीं होगा कि NTA के अधिकारी सीधे शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी के भीतर किसी की भूमिका होगी तो जांच में सामने आ जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Exam Date, Delhi Univeristy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com