विज्ञापन

NEET Exam एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का नियम बदला, अब बैंक डिटेल भरने की झंझट खत्म

NEET की परीक्षा देने वाले छात्र अब बिना बैंक अकाउंट की डिटेल भरे प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं. कई छात्रों ने बैंक अकाउंट रिफंड भरने में तकनीकी दिक्कत की शिकायत की थी. जिसके बाद यह बदलाव किया गया है.

NEET Exam एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का नियम बदला, अब बैंक डिटेल भरने की झंझट खत्म
NEET परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बैंक डिटेल भरने की बाध्यता खत्म.
  • NEET परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बैंक डिटेल भरने की बाध्यता खत्म कर दी गई है.
  • छात्र अब बिना बैंक अकाउंट की डिटेल भरे प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं.
  • कुछ छात्रों ने बैंक अकाउंट रिफंड भरने में तकनीकी दिक्कत की शिकायत की थी. जिसके बाद यह बदलाव किया गया है.
नई दिल्ली:

NEET Exam Admit Card: NEET परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बैंक डिटेल भरने की बाध्यता खत्म कर दी गई है. छात्र अब बिना बैंक अकाउंट की डिटेल भरे प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं. कई छात्रों ने बैंक अकाउंट रिफंड भरने में तकनीकी दिक्कत की शिकायत की थी. जिसके बाद यह बदलाव किया गया है. मालूम हो कि NTA ने 14 जून 2026 को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे, और अब तक लगभग 16 लाख उम्मीदवार इन्हें सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं. 

कुछ छात्रों को अपने बैंक खाते (Account details) की पूरी जानकारी भरने में दिक्कत आ रही थी और उन्होंने सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की मांग की थी. इसे देखते हुए NTA ने छात्रों को दो विकल्प दिए हैं. आधिकारिक वेबसाइट (https://neet.nta.nic.in) पर लॉगिन करके छात्र नीचे दिए गए दो तरीकों में से कोई एक चुन सकते हैं.

छात्र अभी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और फीस रिफंड (fee refund) के लिए बैंक विवरण की समीक्षा/पुष्टि बाद में कर सकते हैं.

छात्र अभी अपने बैंक विवरण की समीक्षा और पुष्टि कर सकते हैं और उसके तुरंत बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे NTA के आधिकारिक वेबसाइट या नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे प्रश्न पत्र

उल्लेखनीय हो कि NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है. परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए इस बार प्रश्न-पत्रों को हेलीकॉप्टर के जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गई है. नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस बार सरकार ने हर तरह से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें - NEET Re-Exam 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एयरफोर्स के C-17 विमान से पटना पहुंचे नीट री-एग्जाम के पेपर

यह भी पढ़ें - NEET Admit Card डाउनलोड करने से पहले पोर्टल पर करें ये 4 जरूरी काम, NTA ने जारी की एडवाइजरी

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
एसोसिएट एडिटर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से परास्नातक. 20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव, NDTV से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और ETV... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, Neet Exam Row, NEET EXAM ADMIT CARD, NEET Exam Admit Card Important Details Mentioned, Neet.nta.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com