विज्ञापन

NCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक

NCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च है. इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर लें.

NCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक
NCET 2026

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (National Common Entrance Test) के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए ये मौका आ गया है. अब वो अब आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें NTA NCET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ इसके आखिरी आवेदन की भी तारीख सामने आ गई है. जो छात्र NCET 2026 में बैठना चाहते हैं वो इसके लिए आवेदन कर लें. 

कब है आखिरी तारीख
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 10 मार्च है. शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 है. इसके बाद 12 मार्च से 14 मार्च, 2026 तक सुधार (Correction Window) के लिए पोर्टल खुला रहेगा.परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.

NCET 2026 में बैठने वाले छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उन केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों (जैसे IIT, NIT, RIE और सरकारी कॉलेज) की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिन्हें NCTE के ITEP (एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम) के लिए मान्यता दी गई है.

कैसे करें आवेदन

  1. NTA NCET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं.
  2. होमपेज पर उपलब्ध NCET 2026 registration लिंक पर क्लिक करें.
  3. एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपना विवरण दर्ज कर पंजीकरण करना होगा.
  4. सबमिट पर क्लिक करें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
  5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
  7. भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

कितना है आवेदन शुल्क
एनसीईटी के उम्मीदवारों को अपने वर्ग के मुताबिक आवेदन शुल्क भरना होगा. सामान्य वर्ग (General) के लिए शुल्क, 1200 रुपये. ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए  शुल्क, 1000 रुपये. अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर वर्ग के लिए शुल्क, 650 रुपये है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए.

Agniveer Registration 2026: अग्निवीर भर्ती में युवाओं को मिल गई ये बड़ी छूट, आज से आवेदन शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com