विज्ञापन

NEET छात्रों के लिए खुशखबरी! रिजल्ट से पहले इन राज्यों में बढ़ गईं मेडिकल सीटें

Medical Seat Increased: नीट छात्रों के लिए रिजल्ट से ठीक पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसमें दो राज्यों में कई मेडिकल सीटों को बढ़ाया गया है. यानी सरकारी सीटों पर कुछ और छात्रों को एडमिशन मिल सकता है.

NEET छात्रों के लिए खुशखबरी! रिजल्ट से पहले इन राज्यों में बढ़ गईं मेडिकल सीटें
NEET रिजल्ट से पहले बढ़ाई गईं मेडिकल सीटें

NEET री-एग्जाम का रिजल्ट आने वाले कुछ ही दिनों में जारी किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से इसकी तैयारियां की जा रही हैं. इसी बीच नीट छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें दो राज्यों में मेडिकल सीटों को बढ़ाया गया है. इस फैसले से इन राज्यों के उन हजारों छात्रों को फायदा होगा, जो नीट परीक्षा दे चुके हैं और सरकारी सीट की उम्मीद लगाए बैठे हैं. रिजल्ट से ठीक पहले छात्रों के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है. 

तमिलनाडु में बढ़ गईं सीटें 

तमिलनाडु में जोसेफ विजय की सरकार लगातार नीट छात्रों के हितों को लेकर आवाज उठा रही है. सीएम विजय खुद नीट के खिलाफ बयान दे चुके हैं और उनका मानना है कि छात्रों को 12वीं के नंबरों के आधार पर ही एडमिशन दिया जाना चाहिए. इसी बीच राज्य की सिफारिश के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाने का फैसला किया है. 

नमक्कल और तिरुप्पुर में मौजूद मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें बढ़ाई गई हैं. इसे मिलाकर अब राज्य की कुल मेडिकल सीटों की संख्या 10050 हो चुकी है. तमिलनाडु सरकार की तरफ से दो और मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने की अर्जी लगाई गई है. अगर इसे भी मंजूरी मिलती है तो राज्य के कई होनहार और गरीब छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकता है. 

बिहार में बढ़ गईं इतनी सीटें 

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की तरफ से तमिलनाडु के अलावा बिहार में भी मेडिकल सीटें बढ़ाई गई हैं. यहां पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाई गई हैं. अब यहां 250 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे. इसके अलावा नालंदा मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसके बाद अब यहां 150 से बढ़कर 200 सीटों पर MBBS एडमिशन लिए जाएंगे. इसके अलावा श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में भी 30 सीटें बढ़ाई गई हैं. यहां अब 150 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा. 

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

नीट यूजी की परीक्षा सबसे पहले 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद 21 जून को फिर से एग्जाम कराया गया, जिसमें करीब 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया. अब इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बताया जा रहा है कि इसी महीने के आखिर में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - AIQ vs State Quota: NEET रिजल्ट के बाद 15% और 85% का क्या है खेल? कहां किसे मिलता है एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medical Seat, Medical Seats, NEET Result, NEET UG Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com