विज्ञापन

MBBS करने के लिए सस्‍ते विदेशी कॉलेज की List, यहां एडमिशन के लिए NEET रैंक की जरूरत नहीं पड़ती

NEET UG में अच्‍छी रैंक लाना कोई आसान बात नहीं है. हर साल लाखों छात्र इस सपने के साथ एग्‍जाम देते हैं पर एक-एक नंबर के कारण्‍ रैंक में फर्क आ जाता है. अगर आप भी नीट एग्‍जाम के बाद अब मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए सस्‍ते विकल्‍प तलाश रहे हैं तो विदेशों के कॉलेजों में ट्राई कर सकते हैं.

MBBS करने के लिए सस्‍ते विदेशी कॉलेज की List, यहां एडमिशन के लिए NEET रैंक की जरूरत नहीं पड़ती

NEET UG में अच्‍छी रैंक लाना कोई आसान बात नहीं है. हर साल लाखों छात्र इस सपने के साथ एग्‍जाम देते हैं पर एक-एक नंबर के कारण्‍ रैंक में फर्क आ जाता है. अगर आप भी नीट एग्‍जाम के बाद अब मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए सस्‍ते विकल्‍प तलाश रहे हैं तो विदेशों के कॉलेजों में ट्राई कर सकते हैं. यहां की फीस कई भारतीय प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से कम है.  

MBBS के लिए सस्ते विदेशी कॉलेज

किर्गिस्तान (Kyrgyzstan)

मेडिकल की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान भारतीय छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय और किफायती विकल्पों में से एक है. यहां मेडिकल करने का अनुमानित खर्च 15 से 25 लाख के बीच आता है जिसमें ट्यूशन फीस और हॉस्टल का खर्च भी शामिल है. 

यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं- 

Kyrgyz State Medical Academy
Osh State University
International School of Medicine
Jalal-Abad State University

कजाकिस्तान (Kazakhstan)

कजाकिस्तान भी कम लागत में MBBS कराने वाले देशों में शामिल है. यहां अनुमानित कुल खर्च 20 से 35 लाख के बीच आता है. 

यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं- 

Kazakh National Medical University
Astana Medical University
Semey Medical University
West Kazakhstan Marat Ospanov Medical University

College admissions 2026: देश के टॉप 20 कॉलेज, जहां CUET स्‍कोर से मिलता है एडमिशन

उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)

पिछले कुछ वर्षों में उज्बेकिस्तान भारतीय छात्रों के लिए तेजी से लोकप्रिय हुआ है. यहां से एमबीबीएस करने का कुल खर्च करीब 18 से 30 लाख रुपए आता है. 

यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं- 

Tashkent Medical Academy
Samarkand State Medical University
Bukhara State Medical Institute
Andijan State Medical Institute

रूस (Russia)

रूस लंबे समय से भारतीय छात्रों का पसंदीदा MBBS करने की जगह रहा है. यहां डॉक्‍टरी की पढ़ाई का खर्च करीब 22 से 40 लाख आता है. 

यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं- 

Kazan Federal University
Bashkir State Medical University
Crimea Federal University
Perm State Medical University

जॉर्जिया (Georgia)

अगर आपका बजट थोड़ा अधिक है, तो जॉर्जिया भी अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां पढ़ने का अनुमानित कुल खर्च तकरीबन 25 से 45 लाख आता है. 

यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेज हैं- 

Tbilisi State Medical University
Georgian National University (SEU)
David Tvildiani Medical University

विदेश में MBBS करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • विश्वविद्यालय NMC के Foreign Medical Graduate Regulations के अनुरूप होना चाहिए. 
  • कोर्स की अवधि कम से कम 54 महीने हो और उसी संस्थान में 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी की हो. 
  • पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी होना चाहिए. 
  • भारत लौटकर प्रैक्टिस के लिए लागू नियमों को समझें.

किन इंजीनियरिंग कोर्सेज को करने के बाद मिल रहा है सबसे ज्‍यादा सैलरी पैकेज?

क्या विदेश से MBBS करना सही है

अगर NEET स्कोर सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त नहीं है और निजी कॉलेज की फीस देना मुश्किल है, तो विदेश से MBBS एक विकल्प हो सकता है. लेकिन केवल कम फीस देखकर कॉलेज न चुनें. इन बातों की भी जांच करें- 

  • NMC मान्यता और पात्रता
  • विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा
  • क्लिनिकल ट्रेनिंग की गुणवत्ता
  • भारतीय छात्रों का अनुभव
  • भाषा संबंधी आवश्यकताएं
  • सुरक्षा और रहने का खर्च
  • स्नातकों के लाइसेंस परीक्षा परिणाम (जहां उपलब्ध हों)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, MBBS Abroad, MBBS Alternatives, MBBS Price In Russia, MBBS Russia In Kazakhstan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com