विज्ञापन

जारी होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, Digilocker ने दे दिया बड़ा संकेत

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द. जानें कैसे DigiLocker पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका.

जारी होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, Digilocker ने दे दिया बड़ा संकेत
आधिकारिक तौर पर डिजिलॉकर ने महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के लिए 'Result' सेक्शन को अपडेट करना शुरू कर दिया है.

Maharashtra Board MSBSHSE Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बीच, DigiLocker के एक लेटेस्ट अपडेट ने हलचल तेज कर दी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है.

DigiLocker ने क्या संकेत दिया?

आधिकारिक तौर पर डिजिलॉकर ने महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के लिए Result सेक्शन को अपडेट करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि जैसे ही बोर्ड अपनी वेबसाइट पर नतीजे डालेगा, छात्र तुरंत डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर यह सबसे सुरक्षित विकल्प है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद आप इन आसान तरीकों से अपना स्कोर देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
  • अब अपना रोल नंबर और अपनी मां का नाम भरें.
  • इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, इसे सेव कर लीजिए.

DigiLocker पर मार्कशीट पाने का तरीका

  • DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं.
  • 'Education' सेक्शन में 'MSBSHSE' चुनें.
  • अपना आधार नंबर और रोल नंबर लिंक करें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट 'Issued Documents' में सेव हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे JEE और NEET की परीक्षा, ये है नंबर का पूरा गेम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Board Result 2026, MSBSHSE SSC Result, HSC Result 2026, DigiLocker Maharashtra Board, How To Check Maharashtra Board Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com