Ladakh youth internship 2026: लद्दाख यूथ इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में कुल 2000 लोगों को मौका मिलेगा. चुने गए उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश के 25 विभागों में काम करने का मौका मिलेगा. यह इंटर्नशिप तीन महीने की होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त को शुरू हो गया है, जो 05 सितंबर तक चलेगा. वहीं, इंटर्नशिप 17 सितंबर तक चलेगी. यह एक पेड इंटर्नशिप होगी, जिसके लिए हर महीने इंटर्न को 5000 रुपये दिए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं इस सरकारी इंटर्नशिप के लिए कैसे आवेदन करें.
Ladakh youth internship 2026: कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार 'झाबस्टोक लद्दाख यूथ इंटर्नशिप पोर्टल' (internship.ladakh.gov.in) के जरिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू होने से पहले, 6 सितंबर से 14 सितंबर के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसमें सफल उम्मीदवार UT प्रशासन के अलग-अलग विभागों के साथ काम करेंगे और सरकारी कामकाज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट्स कैसे लागू किए जाते हैं, इसका अनुभव हासिल करेंगे.
3 महीने का एक्सटेंशन भी मिल सकता है
प्रशासन के अनुसार, उम्मीदवारों को उनके कौशल और रुचियों के आधार पर विभाग अलॉट किए जाएंगे. जो उम्मीदवार शुरुआती तीन महीने की इंटर्नशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है. प्रोग्राम पूरा होने के बाद इंटर्न को एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
Ladakh youth internship 2026: इन तारीखों का रखें ख्याल
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 22 अगस्त, 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 05 सितंबर, 2026
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 06 सितंबर से 14 सितंबर, 2026
- कब से शुरू होगी इंटर्नशिप: 17 सितंबर, 2026
- कितने दिन की होगी इंटर्नशिप: 3 महीने
- कितना मिलेगा स्टाइपेंड: 5,000 रुपये
- कुल इंटर्नशिप: 2,000
- विभाग: 25
'झाबस्टोक लद्दाख पोर्टल' को 22 अगस्त को लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने लॉन्च किया था. यह केंद्र शासित प्रदेश का पहला खास यूथ इंटर्नशिप पोर्टल है और इसमें शामिल सरकारी विभागों में आवेदन के लिए एक ही प्लेटफॉर्म देता है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले योग्यता की शर्तों, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.
यह भी पढ़ें- BPSC Auditor Result 2026: 10,856 में से 1,248 अभ्यर्थी Prelims में हुए पास, रिजल्ट और Cut-Off हुआ जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं