विज्ञापन

Karnataka Board 12th Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Karnataka Board 12th Result: छात्र अपना रिजल्ट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और दूसरे सरकारी प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इससे वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में परेशानी कम होगी.

Karnataka Board 12th Result 2026: कर्नाटक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म
Karnataka Board 12th Result: कर्नाटक बोर्ड जारी करेगा रिजल्ट

कर्नाटक के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) जल्द ही 12वीं क्लास (2nd PUC) का रिजल्ट जारी करने वाला है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कर्नाटक बोर्ड पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेगा. इसके बाद ऑफिसियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.

रजिस्ट्रेशन नंबर से देखें रिजल्ट 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर पाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है. हालांकि, ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर और दूसरे सरकारी प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इससे वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में परेशानी कम होगी.

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं -

स्टेप 1: karresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: ‘PUC II Exam 1 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.

स्टेप 4: ‘Submit' पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें.

स्टेप 5 : रेफरेंस के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और सेव करें.

7 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल 2nd PUC परीक्षा में कुल 7,10,363 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 6,46,801 फ्रेश उम्मीदवार, 50,540 रिपीटर और 13,022 प्राइवेट छात्र शामिल हैं. ये परीक्षाएं राज्य के 5,174 प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में कराई गई थीं.

छात्रों के लिए सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद संयम बनाए रखें और केवल ऑफिसियल वेबसाइट्स या प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें. किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें. इस बीच जो छात्र अपने कर्नाटक 2nd PUC के नतीजे देखने या डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करते हैं, वे ऑफिसियल हेल्पलाइन के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - UP Schools Academic Calendar: यूपी के स्कूलों में गर्मियों से लेकर सर्दियों तक की छुट्टी की तारीख आई सामने, जारी हुआ कैलेंडर

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Board, Class 12 Results, Kseab Karnataka Gov In 2026, Karresults Nic In, Karresults.nic.in 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com