विज्ञापन

ऑन स्क्रीन मार्किंग की बजाय हाथ से चेक हो कॉपियां, री-चेकिंग से पहले CBSE छात्रों की मांग

सीबीएसई ने साल 2014 में ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएमएस) सिस्टम अपनाया था, लेकिन उस समय की बुनियादी ढांचे और व्यवस्था को देखते हुए इसे आगे जारी नहीं रखा गया. वहीं इस साल ओएसएम को फिर से शुरू किया गया.

ऑन स्क्रीन मार्किंग की बजाय हाथ से चेक हो कॉपियां, री-चेकिंग से पहले CBSE छात्रों की मांग
री- इवैल्यूएशन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो रही है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (ओएमएस) को लेकर रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और 12वीं क्लास के पेपर चेकिंग के लिए इस्तेमाल हुए ओएमएस सिस्टम को एकदम सही करार दिया था. साथ ही सीबीएसई ने कहा था कि जिन भी छात्रों को ऐसा लगता कि उनके अंक उम्मीद से कम आए हैं, वो री-चेकिंग की मदद से अपनी कॉपी की फिर से जांच करवा सकते हैं. हालांकि री-चेकिंग के दौरान फिर से ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग' के इस्तेमाल को लेकर छात्र चिंतित हो रहे हैं. छात्र चाहते हैं कि री- इवैल्यूएशन के दौरान उनकी कॉपी की जांच फिजिकल की जाए. 

एक ने एक्स यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, CBSE को 12वीं कक्षा के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए. हम कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए हाथों से कॉपियों की जांच या ग्रेस मार्क्स की मांग करते हैं.

क्या है पूरा मामला

छात्रों और अभिभावकों का मानना ​​है कि OSM प्रणाली के कारण ही इस बार एग्जाम में अंक कम आए हैं. मार्किंग पहले से ज्यादा सख्त हो गई है, जिसके चलते कई होनहार छात्रों के अंक उम्मीद से कम आए. CBSE 12वीं क्लास के कई स्टूडेंट्स का कहना है कि डिजिटल स्क्रीन से स्टेप-मार्किंग पर असर पड़ा है.  स्क्रीन पर लंबे जवाबों को पढ़ना और समझना मुश्किल होता है. ऐसे में टीचर मूल्यांकन जल्दी-जल्दी करते हैं.  सोशल मीडिया पर कई स्टूडेंट्स पोस्ट कर दावा कर रहें हैं कि नए डिजिटल चेकिंग के कारण उनके अंक कम आए हैं. 

CBSE ने छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए री-इवैल्यूएशन और आंसर शीट के वेरिफिकेशन की फीस कम कर दी है. अगर छात्र अपनी आंसर शीट देखना चाहते हैं, तो अब उन्हें 700 रुपे के बजाय अब सिर्फ़ 100 रुपये देने होंगे. वेरिफिकेशन के लिए, 500 के बजाय 100 रुपये की फीस ली जाएगी. किसी खास जवाब की दोबारा जांच के लिए, हर सवाल पर 25 रुपये की फीस लगेगी. इतना ही नहीं अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के नंबर बढ़ते हैं, तो उनके फीस वापस कर दी जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com