विज्ञापन

UK में जाकर पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, 50 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, झारखंड सरकार उठाएंगी खर्च

झारखंड सरकार राज्य के युवाओं के लिए बेहतरीन स्कॉलरशिप लेकर आई है. जिसके जरिए राज्य के छात्र यूके जाकर मास्ट की पढ़ाई कर सकते हैं. सबसे खास बात ये कि पढ़ाई का 100 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठाने वाली है.

UK में जाकर पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, 50 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, झारखंड सरकार उठाएंगी खर्च
इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो  झारखंड के निवासी होंगे.

झारखंड सरकार अपने राज्य के युवाओं के लिए एक बेहतरीन स्कॉलरशिप योजना लेकर आई है, जिसके जरिए राज्य के छात्र अब यूके जाकर मास्ट की पढ़ाई कर सकते हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक पोस्ट में इस स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई. राज्य के 50 मेधावी छात्र इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. इस स्कॉलरशिप में छात्राओं के लिए 30% सीटें आरक्षित रखी गई है. इस स्कॉलरशिप का नाम 'मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना' है. इसके तहत राज्य के प्रतिभावान छात्रों को UK में 1 वर्षीय मास्टर्स कोर्स के लिए 100% स्कॉलरशिप दी जाएगी.

पहले यह लाभ 25 छात्रों को मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 50 कर दिया गया है. जिसमें ST के लिए 20, OBC के लिए 14, SC के लिए 10 और Minority के लिए 6 सीट रखी गई हैं.

कौन कर सकते हैं आवेदन

इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो  झारखंड के निवासी होंगे. जिनकी पारिवारिक आय  12 लाख से कम होगी.  यदि कोई छात्र गलत सूचना देकर लाभ लेता है या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देता है, तो उससे पूरी राशि 12% Compound Interest के साथ वापस वसूली जाएगी.

कैसे करें आवेदन

https://mgos.jharkhand.gov.in/ पर जाकर उम्मदीवार आवेदन कर सकते हैं. 14 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 26 जून तक चलने वाली है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते हुए पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें. जिसके बाद आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी. उसके आधार पर छात्रों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनकी सूची 24 से 25 जून तक जारी कर दी जाएगी. पढ़ाई की फीस, वीजा, हेल्थ इंश्योरेंस और हवाई टिकट तक का सारा खर्च सरकार उठाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scholarship Scheme, Scholarship Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com