विज्ञापन
2 days ago

JEE Main 2026 Result LIVE :  देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Main 2026 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 20 अप्रैल 2026 तक परिणाम घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है. 11 लाख से ज्यादा छात्र, जिन्होंने सेशन-2 की परीक्षा दी थी, अब बड़ी ही बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देखने का इंतजार कर रहे हैं.

क्यों खास है यह रिजल्ट?

इस बार का रिजल्ट केवल एक स्कोरकार्ड नहीं है, बल्कि यह आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी तय करेगा. NTA जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन के बेस्ट स्कोर के आधार पर फाइनल रैंक लिस्ट तैयार करेगा. इसके साथ ही, कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी जारी किया जाएगा.

JEE Advanced का रास्ता

याद रहे, इस रेस में केवल टॉप 2,50,000 छात्र ही बाजी मारेंगे जिन्हें JEE Advanced परीक्षा में बैठने का सुनहरा मौका मिलेगा. अगर आप भी IIT के सपने देख रहे हैं, तो यह कटऑफ आपके लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है.

JEE Main 2026 Result LIVE : रैंक प्रेडिक्टर AIR का अनुमान कैसे लगाते हैं?

जैसे ही नतीजे घोषित होते हैं, कई प्लेटफॉर्म पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर JEE Main रैंक प्रेडिक्टर जारी करते हैं. ये टूल All India Rank (AIR) का अनुमान लगाने के लिए पिछले डेटा, कट-ऑफ ट्रेंड्स और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के विश्लेषण का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये अनुमान पूरी तरह से सटीक नहीं होते, फिर भी ये NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन की संभावनाओं का काफी हद तक सही संकेत देते हैं. उम्मीदवारों को इन टूल्स का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए और अंतिम फैसले लेने के लिए सिर्फ़ आधिकारिक काउंसलिंग डेटा पर ही भरोसा करना चाहिए.

JEE Main Result 2026 live : जनरल कैटेगरी का Expected Cut off

शुरुआती विश्लेषण के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए JEE Advanced 2026 का कटऑफ 93.2 से 94.1 परसेंटाइल के बीच रहने की संभावना है. पिछले साल की तुलना में इस मामूली बढ़ोतरी का कारण, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की रिकॉर्ड संख्या और अप्रैल सत्र की कड़ी प्रतिस्पर्धा है.

JEE Main Result 2026: नकली वेबसाइटों से रहें सावधान

 अपने डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हमेशा अपने रिजल्ट केवल आधिकारिक .gov.in या .nic.in डोमेन पर ही वेरिफ़ाई करें. फेक वेबसाइट से सावधान रहें. 

JEE Main Result 2026 LIVE UPDATE : NITs के लिए कितना परसेंटाइल चाहिए?

जो छात्र टॉप-टियर NITs (जैसे Trichy या Surathkal) में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए Computer Science में आमतौर पर 99.5+ परसेंटाइल की ज़रूरत होती है. हालांकि, मिड-टियर NITs में Core branches उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहती हैं, जिनका परसेंटाइल 97.5 से 98.5 के बीच होता है.

JEE Main 2026 Result LIVE UPDATE: कहां और कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। प्रोसेस बेहद सरल है:

वेबसाइट पर 'JEE Main 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें.

अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.

सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com