JEE Main Percentile: इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्र अक्सर IIT में एडमिशन पाने को वरीयता देते हैं. हो भी क्यों ना, आईआईटी देश के टॉप व प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान हैं. पर क्या हो अगर आप आईआईटी में पढ़ने के लिए मनपसंद कोर्स में एडमिशन नहीं लेते. केवल आईआईटी का टैग पाने के लिए टॉप के NIT में एडमिशन तक छोड़ देते हैं. क्या ये करना सही है? और कितनी परर्सेंटाइल पर मिल सकता है IIT और किस पर टॉप NIT, जानें हर बात.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ने का सपना
हर छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT में पढ़ना चाहता है. इसी के लिए वह JEE Main और फिर JEE Advance की तैयारी भी करता है. लेकिन उम्मीदवारों की विशाल संख्या और आईआईटी में उपलब्ध सीटों की सीमित संख्या के कारण, IIT में प्रवेश काफी कठिन होता है. यही कारण है कि जेईई प्रवेश परीक्षाओं में टॉप रैंक लाने के बावजूद कइ्र बार मनचाहा कोर्स नहीं मिल पाता.
JEE Main Result 2026: ऐसे तैयार की जाती है आपकी Percentile, NTA ने बताया कैलकुलेट करने का तरीका
ऐसे में केवल IIT का टैग पाने के लिए टॉप के स्टूडेंट्स कोर्स चुनने में दूसरे विकल्प या तीसरे विकल्प तक लेने को तैयार हो जाते हैं. जबकि जिस कोर्स में एडमिशन लेकर करियर बनाने का सपना उनका है, वो कोर्स आसानी से उन्हें NIT में आसानी से मिल सकता है.
टॉप के NIT, यहां से डिग्री की जबरदस्त वेल्यू
भारत में ऐसे कई टॉप लेवल एनआईटी हैं, जिनकी पढ़ाई का स्तर आईआईटी जैसा माना जाता है. NIT द्वारा संचालित लोकप्रिय बी.टेक प्रोग्राम्स में से प्रमुख हैं: कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि.
किस पर्सेन्टाइल पर कौन सा IIT, NIT
JEE एग्जाम के आधार पर विद्यार्थियों को पर्सेन्टाइल दिया जाता है. इन्हीं के आधार पर IIT, NIT, IIIT आदि में एडमिशन दिया जाता है. IIT में एडमिशन के लिए 99 से 100 पर्सेन्टाइल चाहिए. जिनका स्कोर 98 से 100 पर्सेन्टाइल है, उन्हें NIT के संस्थानों में एडमिशन मिल सकता है. इसी स्कोर में IIIT में भी एडमिशन मिल जाता है.
JEE Main Result: किस पर्सेंटाइल पर मिलेगा कौन सा कॉलेज? जानें किसे करनी चाहिए JEE Advanced की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं