JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज JEE Main 2026 सेशन 2 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है. प्रोविजनल आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. इससे पहले 10 अप्रैल को NTA ने सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र भी अपनी साइट पर अपलोड कर दिए हैं. उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड करके, अपने पेपर की समीक्षा कर सकते हैं . अगर किसी छात्र को आंसर-की में कोई गलती लगती है तो वो आपत्ति दर्ज करवा सकता है. दरअसल आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी मिलेगा. उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी.
🚀 The countdown to JEE (Main) Session 2 results begins!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
📝 April 9: Release of question papers.
🔑 April 11 (tentative): Provisional Answer Key & Challenges open (₹200/question).
🏆 April 20 (tentative): Paper 1 Results & Final Rankings.
The best of your two sessions will be… pic.twitter.com/6Fc03lDQYv
कैसे चेक करें आंसर-की
- आंसर-की जारी होते ही उसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा.
- "JEE Main 2026 Session 2 Answer Key" का लिंक होमपेज पर मिल जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
- ये जानकारी भर्ती ही आंसर की सामने आ जाएगी.
14 शहरों में हुई थी परीक्षा
इस साल JEE (Main) 2026 सेशन 2 का एग्जाम अप्रैल में हुआ था. 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को ये परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड पर देश के कई हिस्सों में आयोजत की गई थी. भारत के 304 शहरों के लगभग 566 केंद्रों पर जबकि विदेश के 14 शहरों में परीक्षा हुई थी.
- पेपर 1 (BE/BTech) के लिए, भारत में लगभग 11.06 लाख और विदेश में 4,229 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. जिसमें करीब 93 प्रतिशत उपस्थिति हुए थे.
- पर 2 (BArch/BPlanning) के लिए, भारत में लगभग 54,953 और विदेश में 270 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया. जबकि लगभग 73 प्रतिशत रही ने ये एग्जाम दिया था.
कब आएगा रिजल्ट
JEE (Main) 2026 के दूसरे सत्र के पेपर 1 (BE/BTech) के नतीजे 20 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है. ये नतीजे JEE (Main) 2026 के दोनों सत्रों में उम्मीदवारों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं