विज्ञापन

JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक

JEE Mains Result 2026: अगर JEE रिजल्ट सेशन 1 में आपका अच्छा स्कोर नहीं आता है, तो आप JEE Main सेशन 2 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. JEE Main सेशन 2 एग्जाम 2 से 9 अप्रैल के बीच होने वाला है.

JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक
JEE Main 2026 का रिजल्ट 16 फरवरी को कभी भी आ सकता है.

JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main रिजल्ट 2026 आज जारी करने वाली है. NTA के ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, JEE Mains रिजल्ट 16 फरवरी तक आ जाएगा. यानी आज किसी भी समय JEE Mains रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा. इस साल जिन भी कैंडिडेट्स ने JEE Mains परीक्षा दी है, उनका इंतजार अब बस खत्म होने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर नतीजे का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

कैसे चेक करें JEE Main रिजल्ट, जानें प्रक्रिया

  • JEE Main रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. 
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा.
  • जैसे ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, रिजल्ट का लिंक इस पेज पर एक्टिव हो जाएगा.
  • इस पेज पर आपको लॉगिन करने को कहा जाएगा.
  • अपनी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन कर सकेंगे.
  • सभी पूछी गई जानकारी सही से भरते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
  • NTA JEE Main रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के पर्सेंटाइल स्कोर और एग्रीगेट पर्सेंटाइल स्कोर की डिटेल्स होंगी. इतना ही नहीं JEE Main रिजल्ट टॉपर्स की लिस्ट भो होगी.

अगर JEE रिजल्ट सेशन 1 में आपका अच्छा स्कोर नहीं आता है, तो आप JEE Main सेशन 2 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. JEE Main सेशन 2 2 से 9 अप्रैल के बीच होने वाला है. jeemain.nta.nic.in पर सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक खुला है. वहीं JEE Main सेशन 1 का अगर स्कोर 95 परसेंटाइल से ज्यादा आता है, तो आप JEE एडवांस्ड की तैयारी शुरू कर सकते हैं. IIT एडमिशन के लिए JEE एडवांस्ड में अच्छा स्कोर लाना जरूरी होती है, JEE मेन्स स्कोर के आधार पर NIT/IIIT/GFTI में एडमिशन लिया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com