JEE Advanced Admit Card 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने आज सुबह 10 बजे JEE Advanced Admit Card 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार इस साल JEE Advanced की परीक्षा देने जा रहे हैं, वो IIT रुड़की की वेबसाइट या jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 17 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगी. इसलिए समय रहते हॉल टिकट को डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
JEE Advanced Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- JEE Advanced का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर "JEE Advanced 2026 Hall Ticket" लिंक होगा. इसपर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल ID दर्ज करें.
- सबमिट करें.
- Admit Card डाउनलोड करें और सेव करें.
कब है एग्जाम
JEE Advanced 2026 इस साल 17 मई को होने जा रहा है. एग्जाम दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा. दूसरा पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है.
उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
एग्जाम वाले दिन उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक ओरिजिनल ID प्रूफ जैसे आधार, पासपोर्ट आदि साथ लेकर जरूर जाएं. इनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच जैसे कोई भी चीज अपने साथ लेकर ना जाएं. इस तरह की चीजों पर पूरी तरह से बैन है. परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र केवल पेन, पेंसिल और पानी की बोतल ही ले जा सकते हैं.
एग्जाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं