विज्ञापन

JEE Advanced 2025: फीमेन कैटेगरी में आईआईटी खड़गपुर की देवदत्त माझी ने किया टॉप, फीमेल टॉपर लिस्ट

JEE Advanced 2025 Female Topper: जेईई एडवांस्ड में रजित गुप्ता ने टॉप किया है. टॉप 15 रैंक पर मेल अभ्यर्थियों का कब्जा है. वहीं फीमेल कैटेगरी में देवदत्त माझी ने टॉप किया है. 

JEE Advanced 2025: फीमेन कैटेगरी में आईआईटी खड़गपुर की देवदत्त माझी ने किया टॉप, फीमेल टॉपर लिस्ट
JEE Advanced 2025: फीमेन कैटेगरी में आईआईटी खड़गपुर की देवदत्त माझी ने किया टॉप
नई दिल्ली:

JEE Advanced 2025 Female Toppers List: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित (JEE Advanced 2025 Result) कर दिया है. जेईई एडवांस 2025 के लिए, रजित गुप्ता ने 332 अंकों के साथ AIR 1 हासिल किया. वहीं फीमले टॉपर लिस्ट में देवदत्त माझी का नाम सबसे ऊपर है. आईआईटी खड़गपुर की देवदत्त माझी ने सीआरएल 16 हासिल किया है और 360 में से 312 अंक प्राप्त किए हैं.

जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट: रजित गुप्ता AIR-1, कोटा के 4 स्टूडेंट्स टॉप-10 में

Latest and Breaking News on NDTV

JEE Advanced 2025 फीमेल टॉपर लिस्ट (JEE Advanced 2025 Female Toppers List)

जेईई एडवांस्ड महिला टॉपर्स                  रैंक

देवदत्त माझी                                     16

पियुसा दास                                      29

लारिसा                                            59

कोरीकाणा रसज्ञ                               78

ऐलिस पटेल                                     155

सौम्या श्रेयसी                                       581

JEE Advanced 2025 रिजल्ट, टॉपर लिस्ट के साथ कैटेगरीवाइज और जोन वाइज ऑल इंडिया रैंक होल्डर लिस्ट देखें

पास प्रतिशत में 12.7% की वृद्धि

जेईई एडवांस्ड 2025 के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 30% उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं. कुल 1,80,422 उम्मीदवार उपस्थित हुए, और 54,378 परीक्षा के लिए योग्य हुए. पिछले साल की तुलना में, पास प्रतिशत में 12.7% की वृद्धि हुई है. इस साल जेंडर के आधार पर प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है.

Rajasthan board 5th Result 2025 LIVE: RBSE राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, पास प्रतिशत 97.47% रहा, Direct Link

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com