विज्ञापन

आईआईटी में पढ़ने का है सपना, तो नौकरी करते हुए IIT में ऐसे मिलेगा ए‍डमिशन

IIT Admission: IIT में पढ़ाई करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन कई लोग नौकरी शुरू करने के दबाव में ये सपना सच नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब उनका ये सपना पूरा हो सकता है

आईआईटी में पढ़ने का है सपना, तो नौकरी करते हुए IIT में ऐसे मिलेगा ए‍डमिशन

IIT Admission: IIT में पढ़ाई करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन कई लोग नौकरी शुरू करने के दबाव में ये सपना सच नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब उनका ये सपना पूरा हो सकता है क्‍योंकि नौकरी लग जाने के बाद भी IIT से पढ़ाई की जा सकती है. वर्किंग प्रोफेशनल्‍स के लिए कौन से कोर्स हैं और कैसे मिलता है इनमें एडमिशन, जानें. 

आईआईटी में पार्ट टाइम कोर्स 

IITs में पार्ट टाइम कई कोर्स किए जा सकते हैं. इनमें MTech, ऑनलाइन कोर्सेज और एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोग्राम शामिल हैं. इन कोर्सेज में नौकरी करते हुए पढ़ाई की जा सकती है. कई IITs वीकेंड क्‍लासेज और हाइब्रिड लर्निंग की सुविधा भी देते हैं.

12वीं में नहीं आए अच्‍छे नंबर, CUET भी नहीं कर पाए पास, तो हाई सैलरी जॉब के लिए करें ये प्रोफेशनल कोर्स

Part-Time MTech कोर्स  

नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प पार्ट टाइम MTech कोर्स है. इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में नौकरी का अनुभव होना चाहिए. कुछ संस्थानों में GATE Score जरूरी होता है, जबकि कुछ में Interview के आधार पर प्रवेश मिलता है. 

कहां होते हैं ये कोर्स 

IIT Madras, IIT Delhi और IIT Bombay जैसे संस्थान ऑनलाइन डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स चला रहे हैं. Data Science, AI, Cyber Security और Management जैसे विषयों में इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्‍थकेयर में बनाएं करियर

नौकरी के साथ कैसे होगी पढ़ाई 

नौकरी के साथ IIT की पढ़ाई करने के लिए Time Management बेहद जरूरी होता है. उम्मीदवारों को अपने काम और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. कई कंपनियां कर्मचारियों को पढ़ाई के लिए सपोर्ट भी देती हैं. 

सुप्रीम कोर्ट का वकील बनने के ल‍िए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Admission, IIT Admission 2026, IIT Admission Part Time Course, IIT Admissions For Working Proffesionals, IIT Admission Kab Shuru Honge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com