विज्ञापन

बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्‍थकेयर में बनाएं करियर

बिना NEET पास किए भी आप मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बना सकते हैं. ऐसे कई कोर्स हैं, जिनके लिए NEET एग्‍जाम में पास होना अनिवार्य नहीं है.

बिना NEET पास किए भी किए जा सकते हैं ये मेडिकल कोर्सेज, हेल्‍थकेयर में बनाएं करियर

मेडिकल लाइन में करियर बनाना हो तो जेहन में सबसे पहले आता है NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST यानी NEET एग्‍जाम. बिना NEET एग्‍जाम को पास किए हुए डॉक्‍टर बनने का सपना तो पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन बिना NEET पास किए आप मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बना सकते हैं. ऐसे कई कोर्स हैं, जिनके लिए NEET एग्‍जाम में पास होना अनिवार्य नहीं है. इस लेख में जानें इन कोर्सेज के बारे में, जिन्‍हें आप 12वीं साइंस के बाद कर सकते हैं.  

बिना NEET पास किए कर सकते हैं ये मेडिकल कोर्स 

B.Sc Nursing

नर्सिंग हेल्थकेयर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस कोर्स के लिए नीट अनिवार्य नहीं है. इस कोर्स में मरीजों की देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन, अस्पताल की बेसिक सेवाएं आदि सिखाई जाती हैं. इस कोर्स को करने के बाद नर्स की नौकरी मिलती है. 

B.Pharmacy 

यह कोर्स भी बिना नीट पास किए किया जा सकता है. इस कोर्स में दवाओं के निर्माण, रिसर्च और मेडिकल स्टोर मैनेजमेंट से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. फार्मा इंडस्ट्री में इसकी काफी डिमांड है. 

पेट्रोल पंप पर नौकरी कैसे मिलती है? जानिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

B.Sc Medical Lab Technology 

इस कोर्स में लैब टेस्ट, ब्लड सैंपल, रिपोर्ट एनालिसिस जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है. ये कोर्स करने के बाद अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर में नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं. 

Bachelor of Physiotherapy 

बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी का कोर्स कर सकते हैं. इसमें एक्सरसाइज और थेरेपी के जरिए मरीजों को ठीक किया जाता है. स्पोर्ट्स सेक्टर के अलावा ऑफिस गोइंग लोगों को बढ़ती सर्वाइकल समस्‍या  और दुर्घटना के बाद हड्डियों की चोट-चपेट में मरीजों की रिकवरी के लिए यह आवश्‍यक होता है. 

सुप्रीम कोर्ट का वकील बनने के ल‍िए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

B.Sc Radiology 

इस कोर्स में X-ray, MRI, CT Scan जैसी मशीनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है. टेक्निकल स्किल होने के कारण इसमें अच्छी सैलरी मिलती है. अपना काम भी शुरू कर सकते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, Career In Medical, Career In Healthcare, Career In Medical Line, Career In Medical Field
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com