विज्ञापन

Bihar Board 12 Result 2026: साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश ने किया टॉप, इतने अंक लाकर हासिल किया पहला स्थान

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया था. बोर्ड ने अपने ऑफिस में उन छात्रों को बुलाया था जिनके नंबर सबसे ज्यादा आए हैं. इस दौरान छात्रों की हैंडराइटिंग मैच की गई. साथ ही उससे कुछ सवाल भी पूछ गए.

Bihar Board 12 Result 2026: साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश ने किया टॉप, इतने अंक लाकर हासिल किया पहला स्थान
इस बार भी बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं के टॉपर्स को पुरस्कारों से भी सम्मानित करेगा.

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं. इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. आदित्य प्रकाश ने  481 नंबर हासिल किए हैं. 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के नतीजे दोपहर 1:30 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी किए हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की. जिन भी छात्रों ने इस साल ये परीक्षा दी है, वो बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा के नतीजे वेबसाइट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध हैं.

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

इस बार भी बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं के टॉपर्स को पुरस्कारों से भी सम्मानित करेगा. 2026 के लिए, बोर्ड ने पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है.  बिहार बोर्ड परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने वाले छात्र को दो लाख रुपये  इनाम दिया जाएगा. साथ ही टॉपर्स को एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा. बता दें कि पिछले साल ये राशि 1 लाख रुपये की थी. दूसरे स्थान के टॉपर को 1.5 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये और चौथे से दसवें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार रुपये राशि इनाम के तौर पर मिलेगी. साथ ही एक लैपटॉप भी दिया जाएगा.

टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया

बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने पहले इस बार टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर लिया है.  बोर्ड ने अपने ऑफिस में उन छात्रों को बुलाया था जिनके नंबर सबसे ज्यादा आए हैं. इस दौरान छात्र की हैंडराइटिंग मैच की गई. साथ ही उससे कुछ सवाल भी पूछ गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 12th Result 2026, Bihar Board 12th Topper Name, Bihar Board 12th Science Stream Topper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com