विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह कर पाएंगे चेक

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल जारी करने जा रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारी रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस साल करीब 90 हजार छात्रों ने ये परीक्षा दी है.

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह कर पाएंगे चेक
सोमवार को रिजल्ट जारी होते ही, बोर्ड की साइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 4 मई यानी कल जारी करने जा रहा है. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट को सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा. साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts) सभी स्ट्रीम्स के रिजल्ट एक साथ ही जारी किए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड की तरफ से तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची, उनके नंबर और पास प्रतिशत की घोषणा की जाएगी. पिछले वर्ष यानी 2025 का पास प्रतिशत 88.64% रहा था. 

एचपी बोर्ड छात्र कहां देख सकेंगे

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट को छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देखे सकेंगे. सोमवार को रिजल्ट जारी होते ही, बोर्ड की साइट पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक कर छात्र रिजल्ट को देख सकेंगे. 

  1. रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं.
  2. अब यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं, यहां रिजस्ट का लिंक होगा.
  3. मांगी गई जानकारी जैसे कि रोल नंबर दर्ज करें.
  4. अब सबमिट कर दें.
  5. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

HPBOSE रिजल्ट को SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. अगर वेबसाइट धीमी चल रही है, तो छात्र फोन के जरिए भी SMS को चेक कर सकते हैं. टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  कक्षा 12 के रिजल्ट को चेक करने के लिए: HP12 <रोल नंबर> टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा, NTA ने दी बड़ी चेतावनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com