विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में अंशित कुमार ने किया टॉप, देख लीजिए टॉपर्स की लिस्ट

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं इस साल अंशित कुमार ने टॉप किया है

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में अंशित कुमार ने किया टॉप, देख लीजिए टॉपर्स की लिस्ट
हिमाचल बोर्ड के टॉपर अंशित कुमार

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम्स  के लिए रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है. इस साल कुल पास प्रतिशत 92.02 रहा है. इस साल अंशित कुमार ने एग्जाम में टॉप किया है, जो आर्ट्स के छात्र हैं. जिन भी बच्चों ने इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी है. वो जल्द ही बोर्ड की साइट पर जाकर नतीजे चेक कर लें. यहां आप टॉपर्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 

ओवरऑल टॉपर्स की लिस्ट - 

  • अंशित कुमार - 99.2%
  • शाइला कश्यप - 99%
  • आरुषि - 99%

साइंस टॉपर- 

  • साइला कश्यप - 99%
  • सचिता धीमान - 98.6%
  • पार्शी शर्मा - 98.6%
  • तमन्ना शर्मा - 98.4%
  • नितिन कुमार - 98.4%
  • वैशाली ठाकुर - 98.4%

कॉमर्स टॉपर्स - 

  • यशस्विनी चौहान - 98.4%
  • कृषिका - 98.4%
  • अयान - 98.4%
  • अंजलि - 98.3%
  • मुस्कान - 98.3%
  • जाह्नवी - 98.3%

आर्ट्स टॉपर - 

  • अंशित कुमार - 99.2%
  • आरुषि - 99%
  • श्यामा - 98.8%

NDTV के ज़रिए HPBOSE 12वीं का रिज़ल्ट कैसे चेक करें?

NDTV की वेबसाइट https://ndtv.in/education/results पर जाएं.
होमपेज पर, "Himachal Board Class 12 Exam Results 2026" पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर डालें.
"Submit" पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
इसके अलावा छात्र नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
Anup Dhiman
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HPBOSE 12th Result 2026, HPBOSE 12th Result 2026 Toppers List, HPBOSE 12th Result 2026 Toppers Name, Himachal Board Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com