विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है. बोर्ड ने आज, 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. इस साल 92.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 4 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 92.02 प्रतिशत बच्चे इस एग्जाम पास हुए हैं. वहीं इस बार फिर से लड़कियां लड़कों पर भारी रही हैं. बोर्ड की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 12वीं  परीक्षा में 81,417 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 74,637 छात्र पास हुए हैं.  कुल 40,828 लड़कों में से 36,888 लड़के परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं, 40,281 में से 37,749 लड़कियां परीक्षा में सफल हुई हैं. सायला कश्यप ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया
इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सायला कश्यप 99 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम की टॉपर बनीं।

रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी-

  1. कुल 81417 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी थी.
  2. 2384 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए थे,
  3. इस बार नकल पर लगाम भी पूरी तरह लगाई गई थी .
  4. परीक्षा परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा है. 
  5. 81417 छात्रों में से 74637 छात्र हुए पार,
  6. कंपार्टमेंट कुल 3071 छात्रों की आई. 
  7. कुल फेल हुए 3352

HPBOSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक-

  1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. "Class XII Marksheet" पर क्लिक करें.
  3. फिर "H. P. Board Of School Education" पर जाएं.
  4. यहां पर "Class XII Marksheet" पर क्लिक करें.
  5. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें.
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर  आ जाएगी.

HPBOSE 12वीं 2006 के टॉपर्स के नाम-

  1. सैला कश्यप - 99%
  2. सचिता धीमान - 98.6%
  3. पारशी शर्मा - 98.6%
  4. तमन्ना शर्मा - 98.4%
  5. नितिन कुमार - 98.4%
  6. वैशाली ठाकुर - 98.4%

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com