कई पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा शुरू से ही अच्छी अंग्रेजी बोले, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें. बच्चे को अंग्रेजी सिखाना इतना भी कठिन नहीं है. इसके लिए महंगे कोर्स या अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की जरूरत नहीं होती. अगर घर में रोज कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं तो बच्चा धीरे-धीरे बिना डर के अंग्रेजी बोलना सीख सकता है.
रोज 15-20 मिनट केवल अंग्रेजी में बात करें
बच्चे के साथ हर दिन कुछ समय सिर्फ अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें. शुरुआत आसान शब्दों और छोटे वाक्यों से करें. जैसे- Good Morning, How are you, Let's eat, Come here, Thank you, Please. धीरे-धीरे बच्चा इन वाक्यों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेगा.
अंग्रेजी की कहानी पढ़ने को दें
बच्चों को कहानी सुनना बहुत पसंद होता है. हर दिन 10-15 मिनट अंग्रेजी की चित्रों वाली (Picture Books) किताब पढ़ने को दें. पढ़ते समय बच्चे को नए शब्द समझाएं, तस्वीरों के बारे में सवाल पूछें, बच्चे से कहानी दोबारा सुनाने को कहें. इससे Vocabulary और Speaking दोनों बेहतर होती हैं.
Cartoon और Rhymes अंग्रेजी में दिखाएं
बच्चे सुनकर सबसे जल्दी सीखते हैं. उम्र के अनुसार अंग्रेजी कार्टून और Nursery Rhymes दिखाना फायदेमंद हो सकता है. ध्यान रखें कि स्क्रीन टाइम उम्र के अनुसार सीमित हो और माता-पिता भी साथ बैठकर नए शब्दों पर बातचीत करें.
भारत का सबसे पुराना स्कूल कौन सा है और कहां है, 300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास
रोज 5 नए शब्द सिखाएं
हर दिन अंगेजी के 5 नए शब्द याद करवाएं. जैसे Apple, Window, Water, Smile, School. शब्द याद कराने के बाद उन्हें वाक्य में इस्तेमाल करना भी सिखाएं.
बच्चे को गलतियों पर टोके नहीं
कई बच्चे इसलिए अंग्रेजी नहीं बोलते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि वे गलत बोल देंगे. बच्चे की हर छोटी कोशिश की तारीफ करें. अगर कोई गलती हो जाए तो प्यार से सही तरीका बताएं. बार-बार टोकने से बच्चे का आत्मविश्वास कम हो सकता है.
अंग्रेजी में सवाल पूछें
दिनभर छोटी-छोटी बातें अंग्रेजी में पूछने की आदत डालें. जैसे What is your name, What did you eat today, Which colour do you like, Where is your bag. इससे बच्चा सोचकर जवाब देना सीखता है और Speaking Skills विकसित होती हैं.
जोर से पढ़ने की आदत डालें
बच्चे से रोज 10 मिनट अंग्रेजी की किताब जोर से पढ़वाएं. इससे Pronunciation बेहतर होती है, Fluency बढ़ती है, Reading और Speaking दोनों मजबूत होती हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं