विज्ञापन

Resume और LinkedIn Profile कैसे बनाएं? छात्रों के लिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

नौकरी पाने के लिए आज के समय में सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं है. कंपनियां उम्मीदवार के Resume, LinkedIn Profile और ऑनलाइन प्रोफेशनल प्रेजेंस पर भी काफी ध्यान देती हैं. कॉलेज के छात्रों को उनकी पहली नौकरी डिग्री के अलावा Resume देखकर ही दी जाती है. इसलिए अपना Resume को ध्यान से बनाएं. साथ ही LinkedIn Profile भी जरूर बनाकर रखें.

Resume और LinkedIn Profile कैसे बनाएं? छात्रों के लिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
 प्रोफेशनल Resume और मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने की टिप्स

आज के समय में प्रोफेशनल Resume और मजबूत लिंक्डइन प्रोफाइल (LinkedIn Profile) होना बेहद ही जरूरी है. एक अच्छी नौकरी या इंटर्नशिप हासिल करने में ये दोनों चीजें बेहद ही मदद करती हैं. कॉलेज स्टूडेंट या फ्रेशर के लिए  प्रोफेशनल Resume और LinkedIn Profile बनाना एक टास्क से कम नहीं है. कम जानकारी होने के कारण कई छात्र सही से इन चीजों को नहीं बना पाते हैं, जिसका सीधा असर नौकरी और इंटर्नशिप पर पड़ता है. अगर आप कॉलेज स्टूडेंट या फ्रेशर हैं और करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले बायोडाटा और लिंक्डइन प्रोफाइल अच्छे से बनाएं और उसके बाद ही नौकरी या इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें.

Resume क्या होता है?

Resume एक ऐसा दस्तावेजो होता है. जिसमें आपकी एजुकेशन की सारी जानकारी होती है, इसके अलावा आपके अंदर क्या स्किल हैं और कितना अनुभव आपको है, ये सब जानकारी भी इस दस्तावेज में होती है. Resume पढ़कर रिक्रूटर को आपकी काबिलियत के बारे में पता चलता है.

कैसे बनाएं Resume

Resume को ज्यादा बड़ा न बनाए. इसे एक पेज तक सीमित रखें.  प्रोफेशनल फॉर्मेट में ही इसे बनाएं. किसी भी तरह की स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों करने से बचें. जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी के अनुसार ही Resume को बनाएं. प्रोफेशनल Resume बनाते समय नीचे बताई गई सारी चीजों को ध्यान में रखें.

  • इसमें आपका पूरा नाम
  • प्रोफेशनल ईमेल आईडी
  • करियर का उद्देश्य
  • शैक्षणिक योग्यता
  • स्किल्स
  • इंटर्नशिप या कार्य अनुभव
  • सर्टिफिकेशन
  • उपलब्धियां
  • भाषाओं का ज्ञान
  • शौक

LinkedIn Profile क्यों जरूरी है?

LinkedIn को एक प्रोफेशनल नेटवर्क माना जाता है, जिसमें कई सारी कंपनियों के भी प्रोफाइल होते हैं. कंपनियां रिक्रूटमेंट से जुड़े पोस्ट भी इसमें करती हैं. कई बार तो LinkedIn के जरिए भी नौकरी आसानी से मिल जाती है. इसलिए आप जरूर अपना लिंक्डइन प्रोफाइल सही से बनाएं

LinkedIn Profile कैसे बनाएं?

  • प्रोफेशनल फोटो जरूर लगाएं
  • अपने बारे में संक्षेप में बताएं.
  • शिक्षा, कौशल और सर्टिफ़िकेशन का जिक्र जरूर करें
  • अपनी Achievements के बारे में जरूर लिखें
  • किन कंपनियों से कनेक्ट रहे हैं उसके बारे में भी लिख

LinkedIn प्रोफाइल बनाते समय अनप्रोफेशनल ईमेल आईडी का उपयोग न करें, गलत या बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी न दें.  प्रोफाइल को भूलकर भी अधूरा न छोड़ें. सबसे जरूरी बात इसके साथ Resume को जरूर जोड़ें.

ये भी पढ़ें-DSSSB का बड़ा फैसला: अब 18 साल के युवा भी बन सकेंगे स्पेशल एजुकेटर, उम्र सीमा में दी बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Resume And Cv, Resume Error, Resume Examples
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com