RBSE 10th Result 2026 Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जहां पहले चर्चा थी कि परिणाम 20 मार्च को आ सकते हैं, वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार 23 मार्च 2026 को रिजल्ट जारी हो सकता है.
क्यों हुई रिजल्ट में देरी?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (Evaluation) की प्रक्रिया अपने लास्ट स्टेप में है. कुछ केंद्रों से डेटा फीडिंग में हुई मामूली देरी की वजह से बोर्ड ने 20 मार्च की संभावित तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त आधिकारिक तारीख और समय (Date and Time) की घोषणा कर सकता है.
राजस्थान 2 महीने पहले जारी कर रहा है रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब 10वीं के नतीजे मई के बजाय मार्च में ही घोषित किए जा रहे हैं. आमतौर पर छात्र जून तक नतीजों का इंतजार करते थे, लेकिन इस बार करीब 2 महीने पहले रिजल्ट जारी कर बोर्ड एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.
यह फैसला क्यों लिया गया?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था. इसके पीछे मुख्य कारण नया एकेडमिक सेशन है. राजस्थान सरकार ने एजुकेशन सिस्टम में सुधार करते हुए अब नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला किया है, जो पहले 1 जुलाई से होता था.
समय से पहले रिजल्ट के फायदे:
समय पर पढ़ाईछात्रों का नया सत्र जल्दी शुरू होगा, जिससे सिलेबस समय पर पूरा हो सकेगा.
गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोगमई-जून की भीषण गर्मी में छात्र छुट्टियों का आनंद बिना किसी मेंटल प्रेसर के ले सकेंगे.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीजो छात्र आगे चलकर नीट (NEET) या जेईई (JEE) जैसे फाउंडेशन कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा.
कहां और कैसे चेक करें अपना स्कोर?
जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वे तकनीकी टीम के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं