Holi 2026 School Holiday List: रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी डेट्स को लेकर थोड़ी उलझन बनी हुई है. कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है? सबसे ज्यादा परेशान स्टूडेंट्स और पेरेंट्स हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर स्कूलों में छुट्टी किस दिन रहेगी. चलिए, आपकी इस टेंशन को दूर करते हैं और बताते हैं कि आखिर होली की छुट्टी शेड्यूल क्या है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू: EWS/DG कोटे के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें आखिरी तारीख और नियम
Holi 2026 School Holiday List: 4 मार्च को खेली जाएगी होलीसाल 2026 में रंगों वाली होली 4 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी. वहीं, इससे एक दिन पहले यानी 3 मार्च दिन मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा. आमतौर पर देशभर के स्कूलों में रंगों वाली होली (4 मार्च) की छुट्टी तो पक्की होती ही है, लेकिन कई राज्यों में लंबी छुट्टियों का भी प्लान बन रहा है.
Holi 2026 School Holiday List: उत्तर प्रदेश में कब-कब है छुट्टीयूपी सरकार ने अपना जो सालाना कैलेंडर जारी किया है उसके मुताबिक, 1 मार्च को रविवार की छुट्टी है. वहीं, कैलेंडर में 2 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी दिखाई गई है और 4 मार्च को होली की.
Holi 2026 School Holiday List: होलिका दहन को लेकर कंफ्यूजन है बरकरारपेरेंट्स के बीच सबसे बड़ा सवाल 3 मार्च को लेकर है. दरअसल, गणना के हिसाब से होलिका दहन 3 मार्च को पड़ रहा है, जबकि कैलेंडर में छुट्टी 2 तारीख की दिख रही है. ऐसे में क्या 3 मार्च को भी स्कूल बंद रहेंगे? अभी सरकार की तरफ से इस पर एकदम साफ आदेश आना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर होलिका दहन 3 मार्च को है, तो उस दिन भी कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है.
Holi 2026 School Holiday List: मार्च 2026 की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल1 मार्च 2026 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
2 मार्च 2026 (सोमवार): होलिका दहन (कैलेंडर के अनुसार छुट्टी)
3 मार्च 2026 (मंगलवार): स्कूल खुल सकते हैं (अभी सस्पेंस बरकरार)
4 मार्च 2026 (बुधवार): होली (रंगों का त्योहार - पक्की छुट्टी)
मार्च में होली के अलावा और कब-कब रहेंगे स्कूल बंद?21 मार्च: ईद-उल-फितर
26 मार्च: राम नवमी
31 मार्च: महावीर जयंती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं