HBSE 10th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं. इससे पहले हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. बोर्ड अध्यक्ष ने ठीक 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट का ऐलान किया. रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद अब छात्र अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो तो छात्र डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
- होमपेज पर HBSE Secondary Examination Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें
- सभी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें
रिजल्ट से जुड़ी बड़ी बातें
- पिछली बार की तुलना में इस बार रिजल्ट खराब रहा है. 2025 में 92.49% छात्र पास हुए थे, जबकि इस बार 89.60% छात्र ही पास हो पाए हैं.
- इस बार कुल 2.47 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में पास हुए हैं, फेल होने वाले छात्रों को कॉपी रीचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
- लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है, इनका पास प्रतिशत अबकी बार 91.64 रहा है.
- पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा का नाम दीपिका है. भिवानी की इस छात्रा ने हरियाणा बोर्ड में टॉप किया है.
- दूसरे नंबर पर 498 नंबर के साथ तीन छात्राएं और एक छात्र रहा.
- ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत 90.25 रहा है, जबकि शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत 87.94 रहा है.
- इस बार चरखी दादरी जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि जींद ने दूसरा और पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. नूंह ने एक बार फिर सबसे खराब प्रदर्शन किया है.
डिजीलॉकर (DigiLocker) से भी चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपनी मार्कशीट 'डिजीलॉकर' ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड या रोल नंबर से साइन-इन करना होगा. इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर भी आप रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. इंटरनेट नहीं होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल पर RESULTHB10 <रोल नंबर> टाइप करके बोर्ड की तरफ से दिए गए नंबर पर भेजना होगा.
मार्कशीट में ये चीजें जरूर करें चेक
आपकी ऑनलाइन मार्कशीट में आपका नाम, रोल नंबर, हर विषय के नंबर, कुल अंक और आपकी डिवीजन लिखी होगी. सभी चीजों को एक बार जरूर चेक कर लें, अगर किसी तरह की गलती दिखे तो तुरंत स्कूल को सूचना दें. स्कूलों की तरफ से असली मार्कशीट कुछ दिन बाद जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं