GATE 2026: IIT गुवाहाटी की तरफ से GATE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in या gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी अलग-अलग जारी की गई है, इसके अलावा टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. आइए जानते हैं कि आप कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
जल्द ही GATE 2026 के स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.उम्मीदवार 31 मई, 2026 तक स्कोरकार्ड मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं. 1 जनवरी, 2027 से GATE 2026 के स्कोरकार्ड जारी नहीं किए जाएंगे.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- 'GATE 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी Enrollment ID/Email ID और Password दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आप अपने नंबर और रैंक देख सकते हैं.
फरवरी में हुआ था एग्जाम
GATE 2026 की परीक्षा 7 से 15 फरवरी, 2026 तक अलग-अलग सेशन में आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद, प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 15 मार्च तक खुली थी. इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई और इसे 18 मार्च को जारी कर दिया गया. आंसर की जारी होने के एक दिन बाद रिजल्ट घोषित किया गया है.
GATE 2026 स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें
रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो हर जानकारी को अच्छी तरह से सत्यापित कर लें. किसी भी गलती के मामले में, उन्हें तुरंत IIT Guwahati के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. GATE 2026 स्कोरकार्ड में ये जानकारी मिलेंगीं.
- उम्मीदवार का नाम और फोटो
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पेपर कोड
- GATE नंबर (100 में से) और GATE स्कोर (1000 में से)
- अखिल भारतीय रैंक (AIR) और क्वालीफाइंग कट-ऑफ नंबर
- स्कोर की वैलिडिटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं