विज्ञापन

GATE 2026 Result: 19 मार्च को आएगा रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

GATE परीक्षा सिर्फ एक डिग्री के लिए नहीं है, बल्कि यह भविष्य के कई बड़े रास्ते खोलती है. इसके जरिए छात्र IIT और NIT जैसे बड़े संस्थानों में M.Tech और Ph.D. जैसे मास्टर कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं.

GATE 2026 Result: 19 मार्च को आएगा रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी होगा. IIT गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका जानें यहां.

GATE 2026 Result out soon : इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक, GATE 2026 का रिजल्ट आने वाला है. IIT गुवाहाटी आगामी 19 मार्च को इसके नतीजे घोषित करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मेहनत का फल GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर देख पाएंगे.

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

आपको बस GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल पर जाना होगा. यहां आपको अपना एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड डालना होगा. इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए एक छोटा सा मैथ का सवाल (Arithmetic Expression) हल करना होगा. बस, इतना करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

मार्कशीट में क्या-क्या होगा खास?

  • आपके द्वारा प्राप्त किए गए अंक (Marks)
  • 1000 में से आपका GATE स्कोर
  • परीक्षा पास करने के लिए जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स
  • आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR)


बता दें कि इस बार GATE 2026 की परीक्षा 7 और 15 फरवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में इंजीनियरिंग के अलावा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स जैसे विषयों के छात्र भी शामिल हुए थे. अब सभी को 19 मार्च का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस एसआई प्री रिजल्ट bpssc.bihar.gov.in पर जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GATE 2026 Result, IIT Guwahati, GATE Scorecard Download, GATE 2026 Result Date, GOAPS Portal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com