विज्ञापन

Eid-ul-Fitr 2026: 20 मार्च या फिर 21, ईद पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल? दूर कर लें अपना कंफ्यूजन

Eid-ul-Fitr 2026 School Holiday: ईद का त्योहार आने वाला है, लेकिन हर त्योहार की तरह इसे लेकर भी ये कंफ्यूजन है कि इसे कब मनाया जाएगा. 20 और 21 मार्च की तारीख को लेकर ये कंफ्यूजन है. स्कूली बच्चों को इस बात की दिलचस्पी है कि कब उन्हें छुट्टी मिलेगी.

Eid-ul-Fitr 2026: 20 मार्च या फिर 21, ईद पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल? दूर कर लें अपना कंफ्यूजन
Eid-ul-Fitr 2026 School Holiday

Eid-ul-Fitr 2026: भारत में मनाए जाने वाले कई त्योहारों को लेकर इस बात का कंफ्यूजन रहता है कि असल में कौन सी तारीख को इसे मनाया जाएगा. आमतौर पर ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को इसमें काफी दिलचस्पी होती है, क्योंकि इस दिन की उन्हें छुट्टी मिलती है. अब भारत में ईद-उल-फितर 2026 की तारीख को लेकर भी यही कंफ्यूजन बना हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि 20 मार्च को ही ये त्योहार मनाया जाएगा, वहीं कुछ लोग 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर स्कूलों में इस त्योहार की छुट्टी कब है. 

कब मनाई जाएगी ईद?

भारत में ईद-उल-फितर के मौके पर स्कूलों की छुट्टी होती है. ईद की सही तारीख आमतौर पर चांद दिखने पर निर्भर होती है. ऐसे में ईद इन दोनों दिनों में से कब मनाई जाएगी, इसका अब तक कुछ भी अंदाजा नहीं है. अगर चांद 19 मार्च की शाम को दिख जाता है तो ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. 

20 या 21 मार्च कब बंद रहेंगे स्कूल?

अब स्कूल की छुट्टी को लेकर अगर आप कंफ्यूजन में हैं तो बता दें कि ज्यादातर सरकारी स्कूलों में 21 मार्च को ईद की छुट्टी तय है. स्कूल कैलेंडर में भी यही तारीख ज्यादातर जगह देखी जा सकती है. ऐसे में स्कूलों में 21 मार्च की छुट्टी होगी, जिन स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रहती है, उन्हें इस छुट्टी का फायदा नहीं मिलेगा. हालांकि कुछ राज्यों में आखिरी वक्त पर छुट्टी में बदलाव किया जा सकता है.  कई स्कूलों में चांद कमेटियों के फैसले के बाद तय होता है कि छुट्टी कब देनी है. 

स्कूल से मांग लें जानकारी

पेरेंट्स अगर अपने बच्चों की छुट्टी को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में वो स्कूल से सीधे इसके बारे में पूछ सकते हैं. आमतौर पर स्कूलों में कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी दे दी जाती है. कई स्कूल इसे लेकर ग्रुप पर मैसेज भी डालते हैं. इसीलिए नोटिस और मैसेज का इंतजार करें या फिर स्कूल कैलेंडर को फॉलो करें. 

RBSE ने बता दिया कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid-ul-Fitr 2026 School Holiday, Eid-ul-Fitr 2026, Eid-ul-Fitr Ki Chhutti Kab Hai, Eid School Closed, Eid Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com