विज्ञापन

DU में दूसरे राउंड में 24,814 छात्रों को मिली नई सीट, 30 हजार से ज्यादा को अपग्रेड, अब 26 जुलाई तक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2026 के दूसरे राउंड का परिणाम जारी होने के बाद हजारों छात्रों और उनके परिवारों की नजरें अब एडमिशन डैशबोर्ड पर टिकी हुई हैं.

DU में दूसरे राउंड में 24,814 छात्रों को मिली नई सीट, 30 हजार से ज्यादा को अपग्रेड, अब 26 जुलाई तक
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस राउंड के लिए मिनिमन एलोकेशन स्कोर भी जारी कर दिए हैं.

DU Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीएसएएस-यूजी 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस राउंड में 24,814 कैंडिडेट्स को पहली बार सीट मिली है, जबकि 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स में अपग्रेड किया गया है. वहीं 15,265 ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने पहले ही अपनी सीट फ्रीज कर दी थी और आगे किसी चेंजेज की इच्छा नहीं जताई. ऐसे में आइए जानते हैं सीट एक्सेप्ट करने और फीस जमा करने की लास्ट डेट क्या है. 

सीट एक्सेप्ट कब तक कर सकते हैं?

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें 26 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. अगर कोई स्टूडेंट तय समय के अंदर सीट एक्सेप्ट नहीं करता है, तो उसके अलॉटमेंट को रद्द किया जा सकता है.

कब तक कर सकते हैं फीस एक्सेप्ट?

वहीं, फीस आप 28 जुलाई 2026 रात 11 बजकर 59 तक जमा कर सकते हैं.अगर आप इन डेडलाइन से चुकते हैं तो फिर आपके डीयू में पढ़ने के सपने पर पानी फिर सकता है. 

मिनिमन एलोकेशन स्कोर भी हुआ जारी

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस राउंड के लिए मिनिमन एलोकेशन स्कोर भी जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब उम्मीदवार अपने कॉलेज और कोर्स से जुड़े स्कोर, शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकते हैं.

साथ ही डीयू ने स्टूडेंट्स को सलाह भी दी है कि एडमिशन डैशबोर्ड को नियमित चेक करते रहें, ताकि किसी तरह की जरूरी अपडेट न छूट जाए.  डीयू की एडमिशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जो आने वाले दिन हजारों छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने वाले साबित होगी.

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, जानिए एजुकेशन मिनिस्टर को कितनी मिलती है सैलरी और सरकारी सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com