विज्ञापन

AC से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, दिल्ली के स्कूलों को फीस बढ़ाने से पहले पूरी करनी होंगी ये 18 शर्तें

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को फीस में किसी भी प्रस्तावित बढ़ोतरी करने से पहले बच्चों के माता-पिता को यह भरोसा दिलाना होगा कि बढ़ोतरी जरूरी है. इसके अलावा हर प्राइवेट स्कूल को स्कूल लेवल फीस रेगुलेशन कमेटी (SLFRC) का गठन 15 जुलाई तक करना होगा.

AC से लेकर ट्रांसपोर्ट तक, दिल्ली के स्कूलों को फीस बढ़ाने से पहले पूरी करनी होंगी ये 18 शर्तें
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को 15 जुलाई बनानी होगी फीस रेगुलेशन कमेटी

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों अब आसानी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को फीस में किसी भी प्रस्तावित बढ़ोतरी को 18 तय पैमानों पर सही साबित करना होगा. इतना ही नहीं माता-पिता को यह भरोसा दिलाना होगा कि बढ़ोतरी जरूरी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा, "दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025  के तहत फीस व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है:".

पोस्ट में आगे लिखा, "अब हर प्राइवेट स्कूल में School Level Fee Regulation Committee (SLFRC) का गठन किया जाएगा. यह समिति शैक्षणिक सत्र 2026–27 से 2028–29 तक की फीस तय करेगी. किसी भी फीस बढ़ोतरी से पहले अभिभावकों की भागीदारी और सहमति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फीस तय करने की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे".

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 15 जुलाई तक दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 के तहत स्कूल स्तर पर शुल्क विनियमन समिति (एसएलएफआरसी) का गठन करें. उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सूद ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को किफायती और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ‘‘समाज के लिए एक पवित्र सेवा है, न कि कोई व्यावसायिक उद्यम'' है.

कौन सी हैं वो 18 शर्तें

आशीष सूद ने कहा कि फीस बढ़ाने को लेकर स्कूलों को एक प्रस्ताव तैयार करना होगा, जो कि समिति के सामने रखना होगा. नियमों के तहत निर्धारित 18 मानकों के आधार पर फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को सही साबित करना होगा. जो कि इस प्रकार हैं,

  1. स्कूल बुनियादी ढांचे का विकास
  2. ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं
  3. स्कूल इमारत
  4. स्कूल में सुरक्षा उपाय
  5. लाइट व्यवस्था
  6. कर्मचारियों की भर्ती
  7. इसके अलावा अन्य चीजों पर होने वाला खर्च शामिल होने चाहिए.

स्कूलों को यह दिखाना होगा कि फीस बढ़ाना सुधारों से जुड़ा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi School Fee, Delhi School, Delhi School Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com