विज्ञापन

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें अपग्रेड, मिड-एंट्री और तीसरे राउंड की पूरी टाइमलाइन

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन 2026 का नया शेड्यूल जारी किया है. अपग्रेड विंडो 30 जून से 1 जुलाई और मिड-एंट्री व करेक्शन विंडो 2 से 4 जुलाई तक खुली रहेगी.

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें अपग्रेड, मिड-एंट्री और तीसरे राउंड की पूरी टाइमलाइन
डीयू में एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी (File Photo)

DU PG Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एजुकेशनल सेशन 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) एडमिशन का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने अपग्रेड विंडो, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, सीट अलॉटमेंट के तीसरे राउंड और CW, स्पोर्ट्स एवं वार्ड कोटा तथा परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्राम्स के पहले राउंड की महत्वपूर्ण तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये शेड्यूल उन छात्रों के लिए काफी मायने रखता है, जो सीट अपग्रेड कराना चाहते हैं या आवेदन में सुधार करना चाहते हैं.

आज से खुली अपग्रेड विंडो 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, अपग्रेड विंडो 30 जून 2026 सुबह 10 बजे से 1 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी. इस दौरान जिन्होंने पहले या दूसरे राउंड में सीट स्वीकार कर फीस जमा कर दी है, वे अब अपनी सीट को फ्रिज या अपग्रेड करने का ऑप्शन चुन सकेंगे. हालांकि, जिन छात्रों को पहले ही उनकी पहली पसंद (First Preference) वाली सीट मिल चुकी है या जिन्होंने पहले ही फ्रिज ऑप्शन चुन लिया है, वे अपग्रेड सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे.

मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो 

यूनिवर्सिटी ने 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो भी खोलने का फैसला किया है. मिड-एंट्री उन छात्रों के लिए है, जो पहले CSAS (PG)-2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे. ऐसे उम्मीदवार 1,000 रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा कर एडमिशन प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं. वहीं, पहले से रजिस्टर्ड छात्र इस समान पीरियड के दौरान अपनी एप्लीकेशन में करेक्शन भी कर सकते हैं.

करेक्शन विंडो के दौरान छात्रों को अपनी एलिजिबिलिटी कंडीशंस में बदलाव करने का मौका मिलेगा. हालांकि, यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि केटेगरी बदलने का मौका (Category Change) केवल एक बार ही मिलेगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपनी केटेगरी बदल ली है, वे करेक्शन विंडो के दौरान दोबारा केटेगरी में बदलाव नहीं कर पाएंगे.

6 जुलाई को आएगा तीसरा सीट अलॉटमेंट

DU के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. इसी दिन परफॉरमेंस बेस्ड कोर्सेज के पहले राउंड का रिजल्ट भी घोषित होगा. इसके बाद 7 जुलाई को CW, स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा के लिए सुपरन्यूमेरेरी सीटों की अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. तीसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्र 6 जुलाई से 9 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार कर सकते हैं. कॉलेज और विभाग भी इसी पीरियड में ऑनलाइन डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई और अप्रूवल प्रोसेस पूरा करेंगे.

11 जुलाई तक जमा करनी होगी फीस

जिन छात्रों की सीट कन्फर्म हो जाएगी, उन्हें 11 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी. तय समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने पर अलॉटेड सीट रद्द हो सकती है. यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा है कि अगर आगे सीटें खाली रहती हैं, तो जरूरत पड़ने पर एडमिशन प्रोसेस के एक्स्ट्रा राउंड भी किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - CBSE के किन छात्रों पर लागू होगा नियम, किन्हें मिलेगी छूट? थ्री लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़े 12 सवालों के जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU PG Admission 2026, DU PG Admission 2026 Dates, Delhi University, Delhi University Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com